Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

देखे बिना तुझे सांवरे मेरा दिल ना लगेगा

जब मन श्रीकृष्ण की भक्ति में डूब जाता है, तब यह संसार फीका लगने लगता है। देखे बिना तुझे सांवरे मेरा दिल ना लगेगा भजन उस भक्त की भावना को दर्शाता है जो केवल अपने प्रिय ठाकुर के दर्शन की लालसा में तड़प रहा है। यह भजन भक्त के प्रेम, समर्पण और विरह की गहरी अनुभूति को प्रकट करता है, जो हमें भी श्रीकृष्ण के प्रति अटूट भक्ति की ओर प्रेरित करता है।

Dekhe Bina Tujhe Sanware Mera Dil Na Lagega

देखे बिना तुझे सांवरे,
मेरा दिल ना लगेगा,
दिल ना लगेगा मेरा,
मन ना लगेगा,
देखे बिना तुझे साँवरे,
मेरा दिल ना लगेगा।।1।।

गंगा से लाऊँ झारी,
जमुना से लाऊँ,
गंगा से लाऊँ झारी,
जमुना से लाऊँ,
तुझको नहलाए बिना साँवरे,
मेरा दिल ना लगेगा,
देखे बिना तुझे साँवरे,
मेरा दिल ना लगेगा।।2।

शाला दुशाला धोती,
पगड़ी पहनाऊं,
शाला दुशाला धोती,
पगड़ी पहनाऊं,
तुझे सजाये बिना साँवरे,
मेरा दिल ना लगेगा,
देखे बिना तुझे साँवरे,
मेरा दिल ना लगेगा।।3।

मिश्री मेवा का तुझे,
भोग लगाऊं,
मिश्री मेवा का तुझे,
भोग लगाऊं,
तुझको खिलाए बिना साँवरे,
मेरा दिल ना लगेगा,
देखे बिना तुझे साँवरे,
मेरा दिल ना लगेगा।।4।

‘लहरी’ लगन जाने,
कितने जनम की,
‘लहरी’ लगन जाने,
कितने जनम की,
तुझको रिझाए बिना साँवरे,
मेरा दिल ना लगेगा,
देखे बिना तुझे साँवरे,
मेरा दिल ना लगेगा।।5।

देखे बिना तुझे सांवरे,
मेरा दिल ना लगेगा,
दिल ना लगेगा मेरा,
मन ना लगेगा,
देखे बिना तुझे साँवरे,
मेरा दिल ना लगेगा।।6।

श्रीकृष्ण के बिना यह जीवन अधूरा है, और उनके दर्शन के बिना मन को शांति नहीं मिलती। इसलिए, उनकी भक्ति में निरंतर मग्न रहने के लिए इन मधुर भजनों को पढ़ें और करें – तेरे दर्शन की अखियों को प्यास है, मोहे लागी लगन राधा वल्लभ से, जय जय हो प्यारे नंदलाल की जय बोलो गोपाल की और वृन्दावन में मैं चला आया, ताकि हर क्षण कान्हा की प्रेममयी छवि हृदय में बस जाए। ????????

Leave a comment