Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हैप्पी बर्थ डे टू यू कान्हा

जब संपूर्ण ब्रजभूमि में उल्लास की लहर दौड़ जाती है और भक्तगण नंदलाल के जन्मदिन का पर्व हर्षोल्लास से मनाते हैं, तो हर तरफ भक्तिरस उमड़ पड़ता है। भजन हैप्पी बर्थ डे टू यू कान्हा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की उसी दिव्यता को व्यक्त करता है, जहां गोकुलवासी मुरलीधर के जन्म का उत्सव प्रेम और भक्ति के साथ मनाते हैं। यह भजन भक्तों को बाल गोपाल के जन्म की अलौकिक अनुभूति कराता है, जिसमें कृष्ण प्रेमी झूम उठते हैं।

Happy Birth Day To You Kanha

प्पी बर्थ डे टू यू कान्हा,
मेनी हैप्पी रिटर्न्स,
आफ द डे कान्हा,
शुभ दिन है ये,
आया सुहाना,
मेनी हैप्पी रिटर्न्स,
आफ द डे कान्हा,
झूम रहा है ये,
सारा जमाना,
मेनी हैप्पी रिटर्न्स,
आफ द डे कान्हा,
जन्मे नंद के लाला,
जय हो मदन गोपाला,
टूटा जेल का ताला,
आया नन्द लाला।।1।।

भादव की अष्टमी आई है,
त्रिभुवन में खुशियां छाई है,
हम मिलके मनाये बर्थ डे कान्हा,
मेनी हैप्पी रिटर्न्स,
आफ द डे कान्हा,
जन्मे नंद के लाला,
जय हो मदन गोपाला,
टूटा जेल का ताला,
आया नन्द लाला।।2।।

माँ यशोदा झूला झुलाए,
नंद बाबा भी हर्षाए,
जग सारा हुआ है दीवाना,
मेनी हैप्पी रिटर्न्स,
आफ द डे कान्हा,
जन्मे नंद के लाला,
जय हो मदन गोपाला,
टूटा जेल का ताला,
आया नन्द लाला।।3।।

ओ प्यारे कुँवर कन्हैया,
‘दिलबर’ लेउँ तेरी बलैया,
जन्मदिन मिलकर के मनाना,
मेनी हैप्पी रिटर्न्स,
आफ द डे कान्हा,
जन्मे नंद के लाला,
जय हो मदन गोपाला,
टूटा जेल का ताला,
आया नन्द लाला।।4।।

हैप्पी बर्थ डे टू यू कान्हा,
मेनी हैप्पी रिटर्न्स,
आफ द डे कान्हा,
शुभ दिन है ये,
आया सुहाना,
मेनी हैप्पी रिटर्न्स,
आफ द डे कान्हा,
झूम रहा है ये,
सारा जमाना,
मेनी हैप्पी रिटर्न्स,
आफ द डे कान्हा,
जन्मे नंद के लाला,
जय हो मदन गोपाला,
टूटा जेल का ताला,
आया नन्द लाला।।5।।

कान्हा का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भक्तों के हृदय में उमड़ने वाली वह लहर है, जो उन्हें श्रीकृष्ण की भक्ति में डुबो देती है। ऐसे ही भक्तिमय भजनों को पढ़ें और करें, जैसे मथुरा में मच गया शोर, है आया नंद का लाला, जन्मे श्री कृष्ण कन्हैया जब कारागार के टूटे ताले थे, ब्रज की गली गली में शोर, आयो आयो माखन चोर और आया है घर नंद का लाल, मिलकर थाल बजाओ जी, जिससे श्रीकृष्ण की भक्ति और भी गहरी हो जाए। ????????

Leave a comment