Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हुई गलियों में जय जयकार आया गणपति तेरा त्यौहार भजन लिरिक्स

गणेश उत्सव का समय भक्तों के लिए हर्षोल्लास और भक्ति से परिपूर्ण होता है। हुई गलियों में जय जयकार, आया गणपति तेरा त्यौहार भजन गणेश चतुर्थी के उत्साह और भक्ति को व्यक्त करता है। जब गली-गली में गणपति बप्पा की जय-जयकार गूंजती है, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है, और मन श्रद्धा से भर उठता है।

Huyi Galiyo Me Jay Jaykar Aaya Ganpati Tyohar

हुई गलियों में जय जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार।1।

नाची मन में उमंग,
भरा खुशियों ने रंग,
नाची मन में उमंग,
भरा खुशियों ने रंग,
गूंजी गणपति तेरी जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,
हुई गलियों में जय जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार।2।

ऊँचा आसान सजाएं,
तुम्हे घर में बिठाएं,
ऊँचा आसान सजाएं,
तुम्हे घर में बिठाएं,
तेरे चरणों में है संसार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,
हुई गलियों में जय जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार।3।

शिव फुले ना समाये,
गौरा वारि वारि जाए,
शिव फुले ना समाये,
गौरा वारि वारि जाए,
आए जग के पालनहार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,
हुई गलियो में जय जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार।4।

शंख अंकुश लिए आए,
कमल पाश लिए आए,
शंख अंकुश लिए आए,
कमल पाश लिए आए,
आये मूषक पे होके सवार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,
हुई गलियो में जय जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार।5।

मनसा पूरी करो,
सबकी झोली भरो,
मनसा पूरी करो,
सबकी झोली भरो,
सारे जग के तुम करतार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,
हुई गलियों में जय जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार।6।

गणपति बप्पा के आगमन का यह भव्य पर्व भक्तों के जीवन में आनंद, समृद्धि और शुभता लाता है। हुई गलियों में जय जयकार, आया गणपति तेरा त्यौहार भजन के माध्यम से हम बप्पा की महिमा का गुणगान कर सकते हैं। ऐसे ही और भी भक्तिमय भजनों का पाठ करें, जैसे गणपति आयो बापा रिद्धि सिद्धि लायो, दुखहर्ता बनके सुखकर्ता बनके चले आना, गौरी के नंदन की हम पूजा करते हैं और भक्तों के द्वार पधारो प्यारे गौरी के ललन ताकि गणेश जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।

Leave a comment