Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कृष्ण कन्हैया तुम्हे आना होगा मुरली मधुर बजाना होगा

जब संसार के दुख और परेशानियाँ बढ़ती हैं, तो भक्त का हृदय अपने आराध्य को पुकारने लगता है। भजन कृष्ण कन्हैया तुम्हें आना होगा, मुरली मधुर बजाना होगा भक्त की उसी करुण पुकार को प्रकट करता है, जिसमें वह श्रीकृष्ण से आग्रह करता है कि वे इस संसार में आकर अपनी दिव्य बांसुरी की मधुर तान से प्रेम, शांति और भक्ति का संचार करें। यह भजन हमें कृष्ण जी के प्रति प्रेम और उनके अवतार की महिमा का स्मरण कराता है।

Krishna Kanhaiya Tumhe Aana Hoga Murali Madhur Bajana Hoga

कृष्ण कन्हैया तुम्हे आना होगा,
मुरली मधुर बजाना होगा,
जब मैं बुलाऊं तुम्हें आना होगा,
कृष्ण कन्हेया तुम्हें आना होगा,
मुरली मधुर बजाना होगा।।1।।

सुनी है गोकुल की गलियां,
सुना संसार है,
तेरे आने की उम्मीद,
तेरा इंतजार है,
भक्तों को दरस दिखाना होगा,
मुरली मधुर बजाना होगा,
कृष्ण कन्हेया तुम्हें आना होगा,
मुरली मधुर बजाना होगा।।2।।

द्रौपदी को तारा तुमने,
मीरा को तारा है,
मथुरा को तारा तुमने,
कंस को मारा है,
धरती से पाप मिटाना होगा,
मुरली मधुर बजाना होगा,
कृष्ण कन्हेया तुम्हें आना होगा,
मुरली मधुर बजाना होगा।।3।।

तेरी किरपा तू ही जाने,
मैं तो कुछ भी जानू ना,
तेरी लीला न्यारी प्रभु,
कोई कुछ भी जाने ना,
भजन मैं तुमको आना,
मुरली मधुर बजाना होगा,
कृष्ण कन्हेया तुम्हें आना होगा,
मुरली मधुर बजाना होगा।।4।।

कृष्ण कन्हैया तुम्हे आना होगा,
मुरली मधुर बजाना होगा,
जब मैं बुलाऊं तुम्हें आना होगा,
कृष्ण कन्हेया तुम्हें आना होगा,
मुरली मधुर बजाना होगा।।5।।

श्रीकृष्ण जब भक्तों की पुकार सुनते हैं, तो वे अवश्य उनकी पीड़ा हरने आते हैं। उनकी बांसुरी की धुन जीवन में प्रेम, करुणा और भक्ति भर देती है। ऐसे ही भक्तिमय भजनों को पढ़ें और करें, जैसे आना आना ओ कन्हैया, मेरे हृदय में आ जाना, आते हैं बाबा श्याम को जादू कमाल के, बाबा मेरा साथ निभाने आएगा और वो खुशनसीब जिसपे मेरे श्याम की नजर, जिससे श्रीकृष्ण की भक्ति और भी गहरी हो जाए। ????????

Leave a comment