आते है बाबा श्याम को जादू कमाल के

श्याम बाबा की महिमा अपरंपार है, और उनके चमत्कार अनगिनत हैं। भजन आते हैं बाबा श्याम को जादू कमाल के हमें उनकी अलौकिक शक्तियों और अनंत कृपा का अहसास कराता है। जब भक्त श्रद्धा से उन्हें पुकारता है, तो बाबा अपनी लीला से उसके जीवन के कष्ट हर लेते हैं। उनकी कृपा का जादू ऐसा है कि असंभव भी संभव हो जाता है और जीवन खुशियों से भर जाता है।

Aate Hai Baba Shyam Ko Jadu Kamal Ke

आते है बाबा श्याम को,
जादू कमाल के,
मुझको ले जा रहे है,
मुझसे निकाल के।।1।।

देखा जो तुझको साँवरे,
तेरा ही हो गया,
होकर दीवाना साँवरे,
तेरी धुन में खो गया,
बन गया तेरा गुलाम मैं,
दुनिया को भूल के,
मुझको ले जा रहे है,
मुझसे निकाल के।।2।।

अमृत बरस रहा प्रभु,
दरबार में तेरे,
प्यासा पड़ा हूँ साँवरे,
चरणों में मैं तेरे,
मस्ती का जाम दे दिया,
बाबा तू घोल के,
मुझको ले जा रहे है,
मुझसे निकाल के।।3।।

हर पल कन्हैया मैं तेरे,
सपनों में हूँ खोया,
ना जाने श्याम कब से मैं,
तेरा ही हो गया,
‘कृष्णा’ तू ले शरण में अब,
दरवाजे खोल दे,
मुझको ले जा रहे है,
मुझसे निकाल के।।4।।

आते है बाबा श्याम को,
जादू कमाल के,
मुझको ले जा रहे है,
मुझसे निकाल के।।5।।

श्याम बाबा की कृपा से हर भक्त का जीवन आनंदमय हो जाता है। उनके चमत्कार और प्रेम की अनुभूति जिसने कर ली, वह सदा के लिए उनकी भक्ति में लीन हो जाता है। ऐसे ही भक्तिमय भजनों को पढ़ें और करें, जैसे बाबा मेरा साथ निभाने आएगा, वो खुशनसीब जिसपे मेरे श्याम की नजर, ओ खाटू वाले, मुझे दर पे बुला ले और खाटू में बैठ्यो दीनानाथ रे, जिससे श्रीश्याम की भक्ति और भी गहरी हो जाए। ????????

Leave a comment