Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बाबा मेरा साथ निभाने आएगा

सच्चे भक्त को कभी अकेलापन महसूस नहीं होता, क्योंकि उसे विश्वास होता है कि श्रीश्याम सदा उसके साथ हैं। भजन बाबा मेरा साथ निभाने आएगा इसी अटूट आस्था का प्रतीक है, जहाँ भक्त अपने जीवन के हर कठिन मोड़ पर श्रीश्याम को अपने सहारे के रूप में देखता है। जब भी मन निराश होता है, बाबा की कृपा हर मुश्किल को आसान बना देती है। यह भजन हमें श्रीश्याम पर पूर्ण विश्वास रखने की प्रेरणा देता है।

Baba Mera Sath Nibhane Aayega

बाबा मेरा साथ निभाने आएगा,
मेरे बिगड़े काम बनाने आएगा,
हारी बाजी श्याम जिताने आएगा,
बाबा मेरा साथ निभाने आयेगा।।1।।

तोड़ दिया था हालातों ने,
बादल दुख के छाए थे,
रंग नए तब इंद्र धनुष के,
बाबा ने दिखलाए थे,
मेरी हर उलझन को सुलझाने आएगा,
बाबा मेरा साथ निभाने आयेगा,
मेरे बिगड़े काम बनाने आयेगा।।2।

श्याम से ऐसा रिश्ता मेरा,
समझना कोई पाया है,
ना कोई बंधन ना कोई बेड़ी,
भाव में बंध के आया है,
हरदम मुझ पे प्यार लुटाने आएगा,
बाबा मेरा साथ निभाने आयेगा,
मेरे बिगड़े काम बनाने आयेगा।।3।

कौन मुझे है पूछने वाला,
कौन यहां मुझको जाने,
जिसको श्याम ने मान लिया है,
उसको जग अपना माने,
मुझको मेरी पहचान दिलाने आएगा,
बाबा मेरा साथ निभाने आयेगा,
मेरे बिगड़े काम बनाने आयेगा।।4।

सौंप दी नैया श्याम हवाले,
वो सोचे क्या क्या करना है,
तेरे होते तेरे ‘सचिन’ को,
लहरों से नहीं डरना है,
भव सागर से पार लगाने आएगा,
बाबा मेरा साथ निभाने आयेगा,
मेरे बिगड़े काम बनाने आयेगा।।5।

बाबा मेरा साथ निभाने आएगा,
मेरे बिगड़े काम बनाने आएगा,
हारी बाजी श्याम जिताने आएगा,
बाबा मेरा साथ निभाने आयेगा।।6।

श्रीश्याम अपने हर भक्त का साथ कभी नहीं छोड़ते। जो भी सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, वे उसकी रक्षा के लिए स्वयं आ जाते हैं। ऐसे ही भक्तिमय भजनों को पढ़ें और करें, जैसे वो खुशनसीब जिसपे मेरे श्याम की नजर, ओ खाटू वाले, मुझे दर पे बुला ले, खाटू में बैठ्यो दीनानाथ रे और ग्यारस का त्यौहार है, गाड़ी खड़ी या तैयार है, जिससे श्रीश्याम की भक्ति और भी गहरी हो जाए। ????????

Leave a comment