Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरा मंदिर मन को भा गया तेरी जय हो खाटू वाले

तेरा मंदिर मन को भा गया, तेरी जय हो खाटू वाले — यह भजन खाटू श्याम जी के मंदिर की भव्यता और उनके प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा को दर्शाता है। इस भजन में खाटू श्याम के मंदिर का वर्णन और वहां की महिमा को ध्यान में रखते हुए भक्त अपने मन को समर्पित करते हैं। भक्त का हृदय श्याम के मंदिर से अन्नत प्रेम और आशीर्वाद पाने की इच्छा से भरा हुआ है, और वह उसी मंदिर में जाकर श्याम जी की कृपा का अनुभव करता है। यह भजन भक्त के मन की गहरी श्रद्धा और श्याम जी के प्रति प्रेम को उजागर करता है।

Tera Mandir Man Ko Bha Gaya Teri Jay Ho Khatu Wale

तेरा मंदिर मन को भा गया,
तेरी जय हो खाटू वाले,
तेरा सेवक दर पर आ गया,
तेरी जय हो खाटू वाले।।1।।

रींगस से खाटू जाऊ,
वहा जाके निसान चढ़ाऊ,
तेरे पास बैठकर बाबा,
मैं दिल का हाल सुनाऊ,
बाबा ने गले लगा लिया,
तेरी जय हो खाटू वाले।।2।।

मैं गंगा तट पर जाऊ,
गंगा जल भर ले आउ,
तेरे पास बैठकर बाबा,
तेरे पावन चरण धुलाऊ,
मै शिश झुकाने आ गया,
तेरी जय हो खाटू वाले।।3।।

मैं चन्दन वन में जाऊ,
चन्दन की लकड़ी लाउ,
घिस घिस के चन्दन बाबा,
माथे पे तिलक लगाउ,
तेरा मुखड़ा मन को भा गया,
तेरी जय हो खाटू वाले।।4।।

तू जग का तारन हारा,
मै ठहरा एक भिखारी,
तेरा दिल है दया का सागर,
बाबा रख लेना चाकर,
मै अर्जी लगाने आ गया,
तेरी जय हो खाटू वाले।।5।।

तेरा मंदिर मन को भा गया,
तेरी जय हो खाटू वाले,
तेरा सेवक दर पर आ गया,
तेरी जय हो खाटू वाले।।6।।

जब भी कोई भक्त श्याम जी के मंदिर में जाता है, वह वहां के वातावरण में असीम शांति और आशीर्वाद महसूस करता है। तेरा मंदिर मन को भा गया जैसे भजन हमें श्याम जी के मंदिर के महत्व और उनके दर्शन की अद्भुत अनुभूति की याद दिलाते हैं। खाटू श्याम के साथ हर भक्त का एक अनमोल संबंध होता है, और यह भजन हमें यही सिखाता है कि श्याम जी का मंदिर हमारे जीवन में सुख-शांति और आशीर्वाद का स्रोत है। तेरे बगैर सांवरे मेरा कोई नहीं, चाहत मेरी यही है वो दिन भी तुम दिखाओ और जो भी मुझे मिला है तेरे दर से ही मिला है जैसे भजनों को पढ़ें और श्याम जी की कृपा को महसूस करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment