Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गणपति आज पधारो श्री राम जी की धुन में भजन लिरिक्स

श्री गणपति बप्पा की आराधना जितनी सरल होती है, उतनी ही भक्तिमय भी। जब भक्त सच्चे हृदय से उन्हें पुकारते हैं, तो वे अवश्य ही उनकी विनती स्वीकार करते हैं। भजन गणपति आज पधारो श्री राम जी की धुन में में भक्त अपने प्रिय विघ्नहर्ता से आग्रह कर रहे हैं कि वे उनके घर, मंदिर और हृदय में विराजमान हों। श्री राम जी की पावन धुन में गूंजता यह भजन न केवल गणेश जी की महिमा का गुणगान करता है, बल्कि राम भक्तों के लिए भी एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है। आइए, इस भजन का आनंद लें और गणपति बप्पा से आशीर्वाद प्राप्त करें।

Ganpati Aaj Padharo Sri Ram Ji Ki Dhun Me

गणपति आज पधारो,
श्री राम जी की धुन में,
गणपति आज पधारो,
श्री राम जी की धुन में।1।

रामजी की धुन में,
श्री रामजी की धुन में,
मोदक भोग लगाओ,
श्री रामजी की धुन में,
गणपति आज पधारों,
श्री राम जी की धुन में।2।

गणपति आज पधारों,
और रिद्धि सिद्धि लाओ,
सुख आनंद बरसाओ,
श्री रामजी की धुन में,
गणपति आज पधारों,
श्री राम जी की धुन में।3।

हनुमंत आज पधारो देवा,
पवन वेग से आओ,
बल बुद्धि दे जाओ,
श्री रामजी की धुन में,
गणपति आज पधारों,
श्री राम जी की धुन में।4।

ब्रम्हा जी पधारो,
माता ब्रम्हाणी को लाओ,
वेद ज्ञान समझाओ,
श्री रामजी की धुन में,
गणपति आज पधारों,
श्री राम जी की धुन में।5।

नारद आज पधारो,
छम छम छमकर,
ताल बजाओ,
नारायण गुण गाओ,
श्री रामजी की धुन में,
गणपति आज पधारों,
श्री राम जी की धुन में।6।

प्रेम मगन हो जाओ भक्तो,
राम नाम गुण गाओ,
सुर मंदिर में आओ,
श्री रामजी की धुन में,
गणपति आज पधारों,
श्री राम जी की धुन में।7।

गणपति आज पधारो,
श्री राम जी की धुन में,
गणपति आज पधारो,
श्री राम जी की धुन में।8।

श्री गणेश जी का आशीर्वाद सभी भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल लाए। यदि यह भजन आपको भक्तिरस में डुबो गया है, तो जय जय गणपति गौरी नंदन, गजानंद स्वामी कर दो करम, गणपति मोरे देवा घर में पधारो और मोरे अंगना गजानंद आए री जैसे अन्य भजनों का भी पाठ करें और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें। गणपति बप्पा मोरया!

Leave a comment