मोरे अंगना गजानंद आए री भजन लिरिक्स

भगवान गणेश का आगमन भक्तों के लिए अपार हर्ष और आनंद का अवसर होता है। जब विघ्नहर्ता स्वयं हमारे आंगन में पधारते हैं, तो हर कण में दिव्यता और आस्था की अनुभूति होती है। भजन मोरे अंगना गजानंद आए री में भक्त अपने हृदय के भाव प्रकट करते हुए गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। आइए, इस भक्तिमय माहौल में डूबकर श्री गणेश जी की वंदना करें।

More Angna Gajanand Aaye Ri

श्लोक –
आज हमारे आँगना,
देखो गजानंद आए री,
और धन धन हो गई मैं मतवारी,
ओ मेरे सोए भाग जगाए री।1।

मोरे अंगना गजानन्द आए री,
आए री आए मोरे भाग जगाए,
मोरे अंगना गजानंद आए री।2।

विघ्न हरण मंगल सुखकारी,
कर आए मूसा असवारी,
द्वार हमारे बड़े प्रेम से,
द्वार हमारे बड़े प्रेम से,
सूंड हिलाते ही आए री,
मोरे अंगना गजानंद आए री।3।

दिप जले है द्वारन द्वारे,
शुभ हरियाली वंदन वारे,
चंदन चौक पीढयां बैठे,
चंदन चौक पीढयां बैठे,
लड्डूवा गटागट ही खाए री,
मोरे अंगना गजानंद आए री।4।

जिस घर में गणराज पधारे,
उसके हो गए वारे न्यारे,
आज मोरे घर आके प्रभुजी,
आज मोरे घर आके प्रभुजी,
सोए भाग ये जगाए री,
मोरे अंगना गजानंद आए री।5।

दस दिन रहकर जब जाओगे,
स्वामी याद बहुत आओगे,
ये ‘शहनाज़’ गजानंद तेरी,
ये ‘शहनाज़’ गजानंद तेरी,
महिमा हमेशा ही गाए री,
मोरे अंगना गजानंद आए री।6।

मोरे अंगना गजानंद आए री,
आए री आए मोरे भाग जगाए,
मोरे अंगना गजानंद आए री।7।

गजानंद के चरणों में समर्पण करने से जीवन में सभी विघ्न समाप्त हो जाते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। यदि इस भजन ने आपके मन को भक्ति से सराबोर कर दिया है, तो गणपति मोरे देवा घर में पधारो, जय जय गणपति गौरी नंदन, आ गए गणपति खुशियां मनाइये और सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची श्री गणेश आरती जैसे अन्य भजनों का भी रसपान करें और श्री गणेश जी की कृपा प्राप्त करें। गणपति बप्पा मोरया!

Leave a comment