Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कर दो दया मेरे स्वामी – गणेश जी भजन लिरिक्स

भगवान गणेश करुणा और कृपा के सागर हैं। वे अपने भक्तों की हर पुकार सुनते हैं और उनके जीवन से समस्त विघ्नों को दूर कर उन्हें सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। भजन कर दो दया मेरे स्वामी गणेश जी में हम श्री गणेश से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे अपनी दयादृष्टि हम पर बनाए रखें और हमें अपने आशीर्वाद से कृतार्थ करें। आइए, इस भजन के माध्यम से गणपति बप्पा का स्मरण करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।

Kar Do Daya Mere Swami

कर दो दया मेरे स्वामी,

कर दो दया, कर दो दया,
मेरे स्वामी,
दुखिया को, निर्धन को,
तेरा सहारा,
ना छोड़ू द्वार तुम्हारा,
तेरा ही मुझे सहारा,
कर दो दया कर दो दया।1।

मुझको भी ज्ञान ध्यान,
दे दो गजानन,
तुझको है ये मेरा,
तन मन अर्पण,
विघ्न हरण हो,
ज्ञान की ज्योत जला दो,
जल थल में नभचर में,
तेरा सहारा,
ना छोड़ू द्वार तुम्हारा,
तेरा ही मुझे सहारा,
कर दो दया कर दो दया।2।

लाखों करोड़ो की,
बिगड़ी बनाई,
मुझ बिरहन की,
सूरत भुलाई,
जोगन बन गई,
गणपति देवा,
तेरे नाम की,
गौरी सुमन तुमको नमन,
शत शत हमारा,
ना छोड़ू द्वार तुम्हारा,
तेरा ही मुझे सहारा,
कर दो दया कर दो दया।3।

जो भी आया है,
लेकर के आशा,
लौटा नहीं है प्रभु,
होके निराशा,
प्रथम पूज्य हो,
पूजे तुम्हे जग सारा,
हे भगवन लागी लगन,
तुमको पुकारा,
ना छोड़ू द्वार तुम्हारा,
तेरा ही मुझे सहारा,
कर दो दया कर दो दया।4।

सोया हुआ है मेरा,
भाग्य जगा दो,
उजड़ी हुई है मेरी,
दुनिया बसा दो,
‘बिंदु’ करता आया,
तेरे नाम की जय जयकारा,
विघ्न हरण लेलो शरण,
सेवक तुम्हारा,
ना छोड़ू द्वार तुम्हारा,
तेरा ही मुझे सहारा,
कर दो दया कर दो दया।5।

कर दो दया मेरे स्वामी,
दुखिया को, निर्धन को,
तेरा सहारा,
ना छोड़ू द्वार तुम्हारा,
तेरा ही मुझे सहारा,
कर दो दया कर दो दया।6।

भगवान गणेश की महिमा का कोई पार नहीं। जो भी श्रद्धा से उनका स्मरण करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। यदि यह भजन आपको भावविभोर कर रहा है, तो गजानंद कृपा बरसा दे श्री गणेश वंदना, जय गणपति वंदन गणनायक, गौरी नंदन तेरा वंदन करता है संसार और सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची श्री गणेश आरती जैसे अन्य भजनों को भी अवश्य पढ़ें और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें। गणपति बप्पा मोरया!

Leave a comment