Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बाबा मेरी किस्मत बुलंद कर दे

बाबा मेरी किस्मत बुलंद कर दे भजन श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। जब भक्त अपने जीवन की डोर श्याम धणी के हाथों में सौंप देता है, तो बाबा उसकी नैया पार लगा देते हैं। यह भजन बाबा श्याम की कृपा और उनके भक्तों पर बरसती दया का सुंदर वर्णन करता है। अगर आप भी अपने जीवन में सफलता और श्याम जी की कृपा चाहते हैं, तो इस भजन को मन से पढ़ें और भक्ति में लीन हो जाएं।

Baba Meri Kismat Buland Kar De

बाबा मेरी किस्मत,
बुलंद कर दे,
बुलंद कर दे,
हर ग्यारस पे मिलने का,
प्रबंध कर दे,
हाजरी न छूटे,
अनुबंध कर दे,
हर ग्यारस पे मिलने का,
प्रबंध कर दे।।1।।

यूँ तो तेरे खाटू नगर में,
हर रात ग्यारस की रात है,
क्या फागण क्या सावण वहां पर,
किरपा बरसती दिन रात है,
मुझपे भी किरपा तेरी,
चंद कर दे,
हर ग्यारस पे मिलने का,
प्रबंध कर दे।।2।।

नाज है मुझको किस्मत पे मेरी,
मैंने तुम्हारा दर पा लिया,
सेवा पूजा कुछ भी न जानूं,
तूने तो फिर भी अपना लिया,
दर दर भटकाना,
अब तो बन्द कर दे,
हर ग्यारस पे मिलने का,
प्रबंध कर दे।।3।।

धन दौलत की परवाह नही है,
अपनी मुलाकात होती रहे,
जब तक सांस चले मेरे घर में,
बाबा तुम्हारी ज्योती रहे,
‘अम्बरीष’ मांगे,
भग्तों को आनंद कर दे,
हर ग्यारस पे मिलने का,
प्रबंध कर दे।।4।।

बाबा मेरी किस्मत,
बुलंद कर दे,
बुलंद कर दे,
हर ग्यारस पे मिलने का,
प्रबंध कर दे,
हाजरी न छूटे,
अनुबंध कर दे,
हर ग्यारस पे मिलने का,
प्रबंध कर दे।।5।।

खाटू वाले श्याम जी अपने भक्तों की झोली खुशियों से भरते हैं। जो भी सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, बाबा उसकी बिगड़ी तकदीर भी संवार देते हैं। अगर यह भजन आपको श्याम भक्ति के रंग में रंग गया हो, तो तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होंगी, मुझे तू ही संभालेगा श्याम भजन और बाबा सब कुछ देख रहा है घट घट की वो जाने जैसे अन्य भजनों को भी करें और अपनी आत्मा को श्याम प्रेम में डुबो लें। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment