Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तू ही जाने सांवरे तेरा काम जाने

तू ही जाने सांवरे तेरा काम जाने भजन पूर्ण समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। जब भक्त हर प्रयास कर लेता है लेकिन फिर भी उसकी इच्छाएँ पूर्ण नहीं होतीं, तब वह अपने सांवरे श्याम के चरणों में सब कुछ छोड़ देता है। यह भजन भक्त की अटूट श्रद्धा और भरोसे को दर्शाता है कि जो भी होगा, वह श्याम जी की इच्छा से ही होगा और वह सदैव मंगलकारी ही होगा।

Tu Hi Jane Sanware Tera Kaam Jane

तू ही जाने सांवरे,
तेरा काम जाने,
तेरे रहते भक्त तेरा क्यों,
तेरे रहते भक्त तेरा,
क्यों हार माने,
तू ही जाने साँवरे,
तेरा काम जाने,
सांवरे सांवरे,
सांवरे सांवरे।।1।।

पल पल मुझको,
तुम पर ही है पूरा भरोसा,
मात पिता के जैसे,
तुमने पाला पोसा,
माफ करो जो गलती हुई है,
माफ करो जो गलती हुई,
जाने अनजाने,
तू ही जाने साँवरे,
तेरा काम जाने,
सांवरे सांवरे,
सांवरे सांवरे।।2।

हमने सुना तू,
एक नजर से सबको तोले,
फिर कैसे तेरे प्रेमी को,
कोई कुछ भी बोले,
सहता जाऊंगा सबके मैं,
सहता जाऊंगा सबके मैं,
हर एक ताने,
तू ही जाने साँवरे,
तेरा काम जाने,
सांवरे सांवरे,
सांवरे सांवरे।।3।

देख तमाशे जीवन के,
हम पहले उलझे,
अगर रहे खामोश तो दुनिया,
मूरख समझे,
आता हूं तेरे दर ‘वैभव’,
आता हूं तेरे दर ‘वैभव’,
हाल सुनाने,
तू ही जाने साँवरे,
तेरा काम जाने,
सांवरे सांवरे,
सांवरे सांवरे।।4।

तू ही जाने सांवरे,
तेरा काम जाने,
तेरे रहते भक्त तेरा क्यों,
तेरे रहते भक्त तेरा,
क्यों हार माने,
तू ही जाने साँवरे,
तेरा काम जाने,
सांवरे सांवरे,
सांवरे सांवरे।।5।

श्याम बाबा के दर पर जब कोई अपने मन की चिंता छोड़ देता है, तो उसे अपने प्रश्नों के उत्तर मिल जाते हैं। हर कष्ट, हर द्वंद्व उनके चरणों में समर्पित कर दीजिए, वे ही सब जानते हैं, और वही सही राह दिखाते हैं। यदि यह भजन आपके हृदय को श्याम प्रेम से भर गया हो, तो हारे का तू ही तो साथ निभाता है, तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होंगी और बाबा तुम हारे के सहारे सुंदर है खाटू के नजारे जैसे अन्य भजनों को भी करें और श्याम जी की कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment