Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

श्याम आ भी जाओ देर ना लगाओ

“श्याम आ भी जाओ देर ना लगाओ” भजन भक्त की पुकार और उसके व्याकुल प्रेम को दर्शाता है। जब मन श्याम जी की भक्ति में डूब जाता है, तो हर क्षण प्रतीक्षा भारी लगती है। यह भजन श्रद्धालु के मन की व्यथा को व्यक्त करता है, जो अपने प्रिय श्याम के दर्शन के लिए तड़प रहा है। वह बाबा से विनती करता है कि अब और इंतजार नहीं होता, जल्दी आओ और अपनी कृपा बरसाओ।

Shyam Aa Bhi Jao Der Na Lagao

श्याम आ भी जाओ,
देर ना लगाओ,
कर दो ना मुझ पर करम,
हो तरसे नयन तरसे नयन,
श्याम आ भी जाओं,
देर ना लगाओ,
कर दो ना मुझ पर करम।।1।।

दिलदार हो दयालु झोली भर दो,
हर जन्म तुमको पाऊं ऐसा वर दो,
सेवा मिले तुम्हारी कुछ न चाहु प्रभु,
तुमसे मेरा जीवन बस ये जानू प्रभु,
प्यार अब लुटा दो दूरियां घटा दो,
मिटा दो ना सारे भरम,
श्याम आ भी जाओं,
देर ना लगाओ,
कर दो ना मुझ पर करम।।2।।

इंकार ना करोगे मेरे बाबा,
मुझे तुम पर भरोसा खुद से ज्यादा,
तुमसे ही सांवरे है उम्मीदें मुझे,
दिल के ज़ख़्म ये बाबा मैं दिखाऊ तुझे,
तेरा प्यार पाकर नाम तेरा गाकर,
सुधरेगा मेरा जनम,
श्याम आ भी जाओं,
देर ना लगाओ,
कर दो ना मुझ पर करम।।3।।

मुझे रात दिन सताये याद तेरी,
आ भी जाओ करो ना श्याम देरी,
टुटा है धीर मेरा श्याम जाऊ कहा,
तेरे बिना है सुना श्याम सारा जहा,
‘सोनी’ की कलाई थाम लो कन्हाई,
गाउँ श्याम तेरे भजन,
श्याम आ भी जाओं,
देर ना लगाओ,
कर दो ना मुझ पर करम।।4।।

श्याम आ भी जाओ,
देर ना लगाओ,
कर दो ना मुझ पर करम,
हो तरसे नयन तरसे नयन,
श्याम आ भी जाओं,
देर ना लगाओ,
कर दो ना मुझ पर करम।।5।।

श्याम जी के भक्तों की पुकार कभी व्यर्थ नहीं जाती, वे अपने प्रेमियों को दर्शन अवश्य देते हैं। उनकी भक्ति में सच्ची श्रद्धा और प्रेम हो, तो वे दौड़कर अपने भगतों की सुध लेते हैं। अगर यह भजन आपके हृदय में भक्ति की ज्योत जला गया, तो तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होगी, खाटू में जो सजकर बैठा हम उसके दीवाने हैं और बाबा तुम हारे के सहारे सुंदर है खाटू के नजारे जैसे अन्य भजनों को भी करें और श्याम जी की कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment