Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

श्याम तुमसे ही चले जीवन का काफिला

श्याम, तुमसे ही चले जीवन का काफिला —यह भजन श्रद्धा और विश्वास की भावना को दर्शाता है। जीवन रूपी यह यात्रा केवल और केवल श्याम प्रभु की कृपा से ही आगे बढ़ती है। उनके बिना यह संसार अधूरा है और उनके साथ हर कठिनाई भी सरल हो जाती है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि जीवन के हर मोड़ पर श्याम धनी हमारे साथ हैं, मार्गदर्शक हैं और संकटमोचक भी।

Shyam Tumse Hi Chale Jeevan Ka Kafila

श्याम तुमसे ही चले,
जीवन का काफिला,
जो मिला मुझे,
जहां में तुमसे ही मिला,
तुमने मुझे सब कुछ दिया,
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया।।1।।

याद है बातें पुरानी,
रूठी थी ये जिंदगानी,
भटक के दर तेरे आया,
तुमने कदर मेरी जानी,
पत्थर को भी,
हीरा किया,
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया।।2।

प्यासे को जैसे पानी,
मरते को जैसे जिंदगानी,
कोरे कोरे कागज को मिल,
जाए जैसे कहानी,
वैसे मुझे तू मिल गया,
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया।।3।

श्याम तुमसे ही चले,
जीवन का काफिला,
जो मिला मुझे,
जहां में तुमसे ही मिला,
तुमने मुझे सब कुछ दिया,
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया।।4।

श्याम प्रभु के बिना जीवन अधूरा है, और उनकी भक्ति से ही जीवन का सच्चा सार मिलता है। जब हम अपना जीवन उनके चरणों में समर्पित कर देते हैं, तो हर कठिनाई भी वरदान लगती है। यदि यह भजन आपके हृदय में भक्ति का संचार कर रहा है, तो बाबा तुम हारे के सहारे सुंदर है खाटू के नजारे, तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होगी और खाटू में जो सजकर बैठा हम उसके दीवाने हैं जैसे अन्य भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में लीन हो जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment