प्रथमेश गजानन नाम तेरो हृदय में पधारो मेहर करो लिरिक्स

भगवान गणेश, जो प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता और भक्तों के रक्षक हैं, उनकी आराधना से हर कार्य सफल होता है। प्रथमेश गजानन नाम तेरो हृदय में पधारो मेहर करो भजन में भक्त अपने हृदय में गणपति बप्पा को बसाने की प्रार्थना करते हैं और उनकी कृपा की कामना करते हैं। इस भजन के मधुर शब्द गणेश जी के प्रति अनन्य भक्ति को प्रकट करते हैं, जिससे मन और आत्मा आध्यात्मिक आनंद से भर जाते हैं।

Prathmesh Gajanan Naam Tero Hirday Men Padharo Mehar Karo

प्रथमेश गजानन नाम तेरो,
हृदय में पधारो मेहर करो,
हृदय में पधारो मेहर करो,
अमृत रस म्हा पर बरसाओ,
आ जाओ अब ना देर करो,
प्रथमेश गजानंद नाम तेरो,
प्रथमेश गजानंद नाम तेरो।1।

म्हारे आंगण पाँव धरो देवा,
पावन कर दो म्हारी कर्म धरा,
हे सिद्धिविनायक गणनायक,
हे सिद्धिविनायक गणनायक,
इतनी सी अरज स्वीकार करो,
प्रथमेश गजानंद नाम तेरो,
प्रथमेश गजानंद नाम तेरो।2।

हे एकदन्त शंकर सुवन,
सगळा का काज सरया थासु,
म्हणे अपनी शरण में रख लीजो,
म्हणे अपनी शरण में रख लीजो,
म्हारो भी थे उद्धार करो,
प्रथमेश गजानंद नाम तेरो,
प्रथमेश गजानंद नाम तेरो।3।

भक्ता का पालनहार गजानंद,
शिव अमृत अभिनन्दन है,
हे सुखकर्ता हे विघ्नहर्ता,
हे सुखकर्ता हे विघ्नहर्ता,
हर सुख का नमन स्वीकार करो,
प्रथमेश गजानंद नाम तेरो,
प्रथमेश गजानंद नाम तेरो।4।

प्रथमेश गजानन नाम तेरो,
हृदय में पधारो मेहर करो,
हृदय में पधारो मेहर करो,
अमृत रस म्हा पर बरसाओ,
आ जाओ अब ना देर करो,
प्रथमेश गजानंद नाम तेरो,
प्रथमेश गजानंद नाम तेरो।5।

भगवान गणेश की भक्ति से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। प्रथमेश गजानन नाम तेरो हृदय में पधारो मेहर करो भजन के माध्यम से हम बप्पा को अपने मन में विराजित कर उनकी अपार कृपा का अनुभव कर सकते हैं। यदि आपको यह भजन भक्तिमय लगा, तो जय गणेश जय गणेश देवा, गणपति बप्पा मोरया, सिद्धिविनायक जय गणेश, और गणेश जी की आरती भी जरूर पढ़ें और गणपति बप्पा की भक्ति में लीन हो जाएं। 🚩🙏

Share

Leave a comment