Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरी अर्जी सुनो श्याम सुंदर अब ना कोइ बहाना चलेगा

मेरी अर्जी सुनो श्याम सुंदर, अब ना कोई बहाना चलेगा —यह भजन एक भक्त की करुण पुकार है, जो अपने आराध्य खाटू श्याम जी से अपनी प्रार्थना सुनने की विनती कर रहा है। जब भक्त पूरी श्रद्धा से बाबा को पुकारता है, तो वह चाहता है कि अब उसकी गुहार पर कोई विलंब न हो। यह भजन श्याम बाबा की असीम कृपा और उनके भक्तों पर आने वाली अपार दया को दर्शाता है।

Meri Arji Suno Shyam Sundar Ab Na Koi Bahana Chalega

मेरी अर्जी सुनो श्याम सुंदर,
अब ना कोइ बहाना चलेगा,
हारकर तेरे दर पे हूँ आया,
तुमको काम बनाना पड़ेगा,
मेरी अरजी सुनो श्यामसुंदर,
अब ना कोइ बहाना चलेगा।।1।।

है कठिन ये सफर ज़िंदगी का,
तेरी रहमत से होगा गुजारा,
तेरी कृपा से सब होता आया,
तेरी कृपा से होता रहेगा,
मेरी अरजी सुनो श्यामसुंदर,
अब ना कोइ बहाना चलेगा।।2।।

मेरे कष्टों से तुम हो मुखातिब,
मेरी पीड़ा को फिर क्यूं ना हरते,
इतना भी ना सोचो मुरारी,
दास तेरा कहीं गिर पड़े ना,
मेरी अरजी सुनो श्यामसुंदर,
अब ना कोइ बहाना चलेगा।।3।।

हारे के हो साथी कहाते,
हारा हूं तुम क्यूं ना निभाते,
तेरी नजरो का खेल है मोहन,
जिसपे डालोगे गिर के उठेगा,
मेरी अरजी सुनो श्यामसुंदर,
अब ना कोइ बहाना चलेगा।।4।।

मेरी अर्जी सुनो श्याम सुंदर,
अब ना कोइ बहाना चलेगा,
हारकर तेरे दर पे हूँ आया,
तुमको काम बनाना पड़ेगा,
मेरी अरजी सुनो श्यामसुंदर,
अब ना कोइ बहाना चलेगा।।5।।

श्याम बाबा अपने भक्तों की हर अर्जी को सुनते हैं और उन्हें निराश नहीं करते। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो थोड़ी-थोड़ी कृपा ज़रूर कीजिए, खाटू वाले श्याम, दुख दूर कीजिए , तेरे दरबार आए हैं जहाँ से हार आए हैं , और मुझे तू ही संभालेगा श्याम भजन जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment