Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

थोड़ी थोड़ी किरपा जरूर कीजिए खाटू वाले श्याम दुख दूर कीजिए

थोड़ी-थोड़ी कृपा ज़रूर कीजिए, खाटू वाले श्याम, दुख दूर कीजिए —यह भजन भक्त की विनम्र प्रार्थना को प्रकट करता है, जिसमें वह बाबा श्याम से कृपा की याचना करता है। जीवन में कभी-कभी कठिनाइयाँ और दुख आते हैं, लेकिन बाबा का नाम लेने से मन को संबल मिलता है। यह भजन श्याम बाबा की दयालुता और उनके कृपा दृष्टि की महिमा को दर्शाता है, जो अपने भक्तों की व्यथा हर लेते हैं।

Thodi Thodi Kripa Jarur Kijiye Khatu Wale Shyam Dukh Dur Kijiye Lyrics

थोड़ी थोड़ी किरपा जरूर कीजिए,
खाटू वाले श्याम दुख दूर कीजिए,
बाबा वरदानी मेरी सुनलो कहानी,
मेरी खाली झोली भरपूर कीजिए,
थोड़ी थोड़ी कृपा जरूर कीजिये,
खाटू वाले श्याम दुख दूर कीजिए।।1।।

टालोगे तो दर से किधर जाएंगे,
बेमौत दुनिया में मर जायेंगे,
आप जैसा दानी कहीं पाएंगे नही,
कोई मेरे दुख को मिटायेंगे नहीं,
आया दुखड़ा सुनाने,
धूल चरणों की पाने,
नजरे कर्म की जरूर कीजिये,
थोड़ी थोड़ी कृपा जरूर कीजिये,
खाटू वाले श्याम दुख दूर कीजिए।।2।

खाली जो मैं जाऊंगा तो हसेंगे ही लोग,
उंगली उठाके ताने कसेंगे ही लोग,
लाज को हमारी बचा लीजिये जरूर,
चरणों से अपने करो ना हमें दूर,
मैं हूँ राही अनजाना,
तेरे चरणों का दीवाना,
दीवाने को न चरणों से दूर कीजिए,
थोड़ी थोड़ी कृपा जरूर कीजिये,
खाटू वाले श्याम दुख दूर कीजिए।।3।

सबके लिए ये खुला है दरबार,
करते हो एक जैसा सबसे ही प्यार,
सुनते है जो कोई आ जाते है यहाँ,
मन की मुरादे पा जाते है यहाँ,
तो ये परदा हटा दो,
आज जलवा दिखा दो,
‘शर्मा’ का दिल भरपूर कीजिए,
थोड़ी थोड़ी कृपा जरूर कीजिये,
खाटू वाले श्याम दुख दूर कीजिए।।4।

थोड़ी थोड़ी किरपा जरूर कीजिए,
खाटू वाले श्याम दुख दूर कीजिए,
बाबा वरदानी मेरी सुनलो कहानी,
मेरी खाली झोली भरपूर कीजिए,
थोड़ी थोड़ी कृपा जरूर कीजिये,
खाटू वाले श्याम दुख दूर कीजिए।।5।।

श्याम बाबा हर भक्त की पुकार सुनते हैं और अपने प्रेम से सबके दुख हर लेते हैं। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो बाबा सब कुछ देख रहा है घट घट की वो जाने ,तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होगी , और मुझे तू ही संभालेगा श्याम भजन जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment