Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आया तेरा जन्मदिन सांवरे मेरे रुकते नहीं है अब पाँव रे

आया तेरा जन्मदिन सांवरे, मेरे रुकते नहीं हैं अब पाँव रे —यह भजन श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उल्लास और भक्तों की असीम श्रद्धा को प्रकट करता है। जब श्याम प्रभु का जन्मदिन आता है, तो भक्तों के हृदय में एक अलग ही उमंग और जोश भर जाता है। यह भजन उस भक्ति भावना को दर्शाता है, जो हमें खाटू श्याम जी के दरबार की ओर खींच ले जाती है।

Aaya Tera Janamdin Sanware Mere Rukate Nahi Hai Ab Panw Re

आया तेरा जन्मदिन सांवरे,
मेरे रुकते नहीं है अब पाँव रे,
मेरे रुकते नहीं है अब पाँव रे,
मुझे आना है अब तेरे गांव रे,
मुझे आना है अब तेरे गांव रे,
मेरे रुकते नहीं है अब पाँव रे।।1।।

श्याम प्रेमियों पे छाई,
सांवरे की मस्ती,
नाचते है झूम झूम,
भूल अपनी हस्ती,
ऐसा तुझसे है अपना लगाव रे,
ऐसा तुझसे है अपना लगाव रे,
मेरे रुकते नहीं है अब पाँव रे।।2।

दुल्हन सी लागे प्यारी,
खाटू नगरिया,
मंदिर सजा है बैठा,
सजके सांवरिया,
मुझ पे सांवर ने डाला प्रभाव रे,
मुझ पे सांवर ने डाला प्रभाव रे,
मेरे रुकते नहीं है अब पाँव रे।।3।

भजनों की मस्ती में,
भजनों की धूम में,
कोई आया नाच नाच,
चौखट को चूमने,
प्रेमी नाच रहे बन कर के बावरे,
प्रेमी नाच रहे बन कर के बावरे,
मेरे रुकते नहीं है अब पाँव रे।।4।

श्याम का जन्मदिन,
मिलके मनाएंगे,
खुशियों से ‘रोमी’ हम,
झोली भरवाएंगे,
मांगे ‘संजय’ ये चरणों की छाव रे,
मांगे ‘संजय’ ये चरणों की छाव रे,
मेरे रुकते नहीं है अब पाँव रे।।5।

आया तेरा जन्मदिन सांवरे,
मेरे रुकते नहीं है अब पाँव रे,
मेरे रुकते नहीं है अब पाँव रे,
मुझे आना है अब तेरे गांव रे,
मुझे आना है अब तेरे गांव रे,
मेरे रुकते नहीं है अब पाँव रे।।6।

श्याम बाबा का जन्मदिन भक्तों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं होता। इस शुभ अवसर पर हर भक्त उनके दर्शन और सेवा के लिए व्याकुल हो उठता है। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो आया जन्मदिन श्याम धनी का झूम रहा संसार , खाटू वाले का जन्मदिन है आया , और जन्मदिन श्याम धणी को आयो भक्तो हो जाओ तैयार जैसे भजनों को भी अवश्य करें और जन्मोत्सव की भक्ति में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment