तेरी ज्योत जगाई है हमने, तुम्हें आना बाकी है —यह भजन भक्त के श्रद्धा-भाव और उसकी प्रतीक्षा को दर्शाता है। जब प्रेम और विश्वास के साथ श्याम बाबा की ज्योत प्रज्वलित की जाती है, तो मन में एक ही आस होती है कि बाबा स्वयं पधारें और अपनी कृपा दृष्टि बरसाएं। यह भजन हमारे मन में भक्ति की लौ को प्रज्ज्वलित करने और श्याम धणी के आगमन की प्रतीक्षा करने की प्रेरणा देता है।
Teri Jyot Jagai Hai Humne Tumhe Aana Baki Hai
तेरी ज्योत जगाई है हमने,
तुम्हें आना बाकी है,
हमें दर्शन तो दिखला जाना,
दर्शन तो दिखला जाना,
बस इतना काफी है,
तेरी ज्योत जगायी है हमने,
तुम्हें आना बाकी है।।1।।
फूलों से चुन चुन के कलिया,
राह बिछाई है,
खाटू वाले श्याम धणी,
तेरी आस लगाई है,
तू नीले चढ़कर आ जाना,
नीले चढ़कर आ जाना,
बस इतना काफी है,
तेरी ज्योत जगायी है हमने,
तुम्हें आना बाकी है।।2।।
दर्शन को हे अंखियां प्यासी,
सुनले सावरे,
कीर्तन से हम तुम्हें रिझावे,
सुनले सावरे,
तू मोरछड़ी लेहरा जाना,
मोरछड़ी लेहरा जाना,
बस इतना काफी है,
तेरी ज्योत जगायी है हमने,
तुम्हें आना बाकी है।।3।।
रींगस से लेकर निशान,
तेरे दर पे आते है,
श्याम बहादुर आलूसिंह भी,
महिमा गाते है,
सागर को दर्श दिखा जाना,
बस इतना काफी है,
तेरी ज्योत जगायी है हमने,
तुम्हें आना बाकी है।।4।।
तेरी ज्योत जगाई है हमने,
तुम्हें आना बाकी है,
हमें दर्शन तो दिखला जाना,
दर्शन तो दिखला जाना,
बस इतना काफी है,
तेरी ज्योत जगायी है हमने,
तुम्हें आना बाकी है।।5।।
श्याम बाबा अपने भक्तों के प्रेम को कभी व्यर्थ नहीं जाने देते, उनकी ज्योत के प्रकाश में ही उनकी कृपा का आह्वान छिपा होता है। जब प्रेम से बाबा को पुकारा जाता है, तो वे अवश्य आते हैं। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो बुलावे म्हारो सांवरो , बैठे बैठे खाटू में ओ सांवरे , और तेरे दरबार आए हैं जहाँ से हार आए हैं जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में मग्न हो जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨