आया जन्मदिन श्याम धनि का झूम रहा संसार

आया जन्मदिन श्याम धनि का, झूम रहा संसार—यह भजन श्याम बाबा के जन्मोत्सव की भव्यता और भक्तों के हृदय में उमड़ती भक्तिरस की धारा को दर्शाता है। जब बाबा का जन्मदिन आता है, तो पूरी खाटू नगरी उत्सव में डूब जाती है, भक्तजन झूमते-गाते हैं और भक्ति की गंगा प्रवाहित होती है। यह भजन हमें भी इस पावन अवसर को श्रद्धा और प्रेम से मनाने की प्रेरणा देता है।

Aaya Janamdin Shyam Dhani Ka Jhoom Raha Sansar

आया जन्मदिन श्याम धनि का,
झूम रहा संसार,
सजधज कर बैठे है,
मेरे सांवरिया सरकार।।1।।

बाबा का धाम ऐसा,
सुंदर सजा है,
केसरिया बागा तन पे,
खूब जचा है,
माथे पे मोर मुकुट,
गले में हार है,
मेहंदी का रंग भी क्या,
खूब रचा है,
रंग बिरंगे है गुब्बारे,
रंग बिरंगे है गुब्बारे,
द्वार पे बंदनवार,
सजधज कर बैठे है,
मेरे सांवरिया सरकार।।2।

मस्ती का रंग देखो,
सब पे चढ़ा है,
हर कोई नाचने की,
जिद पे अड़ा है,
तन मन है झूम रहा,
ना कोई सुध है,
भक्तों का जोश देखो,
कितना बड़ा है,
ढोल बजे है बजे है ताशे,
ढोल बजे है बजे है ताशे,
बजे है नोपत द्वार,
सजधज कर बैठे है,
मेरे सांवरिया सरकार।।3।

स्वर्णिम पलो की,
आई है बेला,
दर पे लगा है ‘मोहित’,
भक्तों का मेला,
ना कोई चिंता,
ना ही फिकर हो,
छोड़ो जहां का तुम तो,
सारा झमेला,
आया मौका किसने रोका,
आया मौका किसने रोका,
हो जाओ तैयार,
सजधज कर बैठे है,
मेरे सांवरिया सरकार।।4।

आया जन्मदिन श्याम धनि का,
झूम रहा संसार,
सजधज कर बैठे है,
मेरे सांवरिया सरकार।।5।

श्याम बाबा का जन्मदिन हर भक्त के लिए अनमोल होता है, उनकी कृपा से जीवन सुख, शांति और आनंद से भर जाता है। जब सारा संसार झूम रहा है, तो हमें भी अपने मन में भक्ति की ज्योत जलाकर उनके चरणों में प्रेम अर्पित करना चाहिए। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो आया जन्मदिन म्हारे श्याम का , तुम्हे हैप्पी बर्थडे सांवरिया ,और आया उत्सव मेरे बाबा का बधाई होवे जी जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में मग्न हो जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment