Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जन्मदिन तेरा बाबा बता बोल कैसे मनाऊंगा मैं

जन्मदिन तेरा बाबा, बता बोल कैसे मनाऊंगा मैं —यह भजन एक भक्त की गहरी भावना और प्रेम को व्यक्त करता है। जब श्याम बाबा का जन्मदिन आता है, तो भक्त के हृदय में उमंग और श्रद्धा की लहरें उठती हैं। वह सोचता है कि अपने आराध्य का जन्मोत्सव कैसे मनाए, कौन-से भजन गाए, कौन-से फूल चढ़ाए और किस तरह अपनी भक्ति अर्पित करे। यह भजन हर उस श्रद्धालु की भावना को व्यक्त करता है जो श्याम प्रेम में डूबकर उनका जन्मदिन मनाना चाहता है।

Janamdin Tera Baba Bata Bol Kaise Manaunga Mai

जन्मदिन तेरा बाबा बता,
बोल कैसे मनाऊंगा मैं,
लाखों है तेरे भक्त बड़े,
सामने कैसे आऊंगा मैं,
जनमदिन तेरा बाबा बता,
बोल कैसे मनाऊंगा मैं।।1।।

सोचता हूं कि क्या मैं करूं,
अपने हाल से मजबुर हूँ,
मन में मेरे मै शर्माता हूं,
तोहफा कैसे लाऊंगा मैं,
लाखों है तेरे भक्त बड़े,
सामने कैसे आऊंगा मैं,
जनमदिन तेरा बाबा बता,
बोल कैसे मनाऊंगा मैं।।2।।

सांवरे इतनी कर दे मेहर,
अपने दास की कुछ ले खबर,
अब ना होता है मुझसे सबर,
बिन तेरे रह न पाऊंगा मै,
लाखों है तेरे भक्त बड़े,
सामने कैसे आऊंगा मैं,
जनमदिन तेरा बाबा बता,
बोल कैसे मनाऊंगा मैं।।3।।

फूल गजरे न ईतर पाया,
तेरा बागा भी ना बन सका,
अपने हाथों का केक लाया,
छप्पन भोग न पाऊंगा मै,
लाखों है तेरे भक्त बड़े,
सामने कैसे आऊंगा मैं,
जनमदिन तेरा बाबा बता,
बोल कैसे मनाऊंगा मैं।।4।।

मेरे मात-पिता श्याम तुम,
तेरे रहते क्यूं परेशान हम,
दिल में चुभता है ‘सोनू’ ये गम,
कैसे तुझको सजाऊंगा मै,
लाखों है तेरे भक्त बड़े,
सामने कैसे आऊंगा मैं,
जनमदिन तेरा बाबा बता,
बोल कैसे मनाऊंगा मैं।।5।।

जन्मदिन तेरा बाबा बता,
बोल कैसे मनाऊंगा मैं,
लाखों है तेरे भक्त बड़े,
सामने कैसे आऊंगा मैं,
जनमदिन तेरा बाबा बता,
बोल कैसे मनाऊंगा मैं।।6।।

श्याम बाबा का जन्मदिन भक्तों के लिए आनंद और भक्ति का अनुपम अवसर होता है। उनकी कृपा से हर भक्त का जीवन धन्य हो जाता है और मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो आया जन्मदिन म्हारे श्याम का , तुम्हे हैप्पी बर्थडे सांवरिया ,और आया उत्सव मेरे बाबा का बधाई होवे जी जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम भक्ति में रम जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment