Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आया उत्सव मेरे बाबा का बधाई होवे जी

आया उत्सव मेरे बाबा का, बधाई होवे जी —यह भजन खाटू श्याम जी के मंगलमय उत्सव और भक्तों की आनंदमय भक्ति का प्रतीक है। जब श्याम बाबा का पर्व आता है, तो भक्तों के मन में हर्षोल्लास की लहर दौड़ जाती है। चारों ओर कीर्तन, भजन, जयकारों की गूंज और भक्तों की अटूट श्रद्धा का दृश्य देखने को मिलता है। यह भजन श्याम प्रेमियों को बाबा के उत्सव में मग्न होने और भक्ति में लीन होने की प्रेरणा देता है।

Aaya Utsav Mere Baba Ka Badhai Hove Ji

बधाई होवे जी बधाई होवे जी,
आया उत्सव मेरे बाबा का,
बधाई होवे जी।।1।।

श्याम रंग में बाबा मेरा,
लगता कितना प्यारा है,
हारे का साथी कहलाए,
बाबा श्याम हमारा है,
झूमो गाओ जी झूमो गाओ जी,
आया उत्सव मेरें बाबा का,
बधाई होवे जी।।2।।

जन्म उत्सव आया है,
दुनिया के पालनहार का,
सबके मन की जाने ये,
क्या कहना लखदातार का,
बरसाओ जी रंग बरसाओ जी,
आया उत्सव मेरें बाबा का,
बधाई होवे जी।।3।।

गुण गाए ये रमन तुम्हारा,
और कोई दरकार नहीं,
दरबार हजारों देखे है,
खाटू जैसा दरबार नहीं,
हर्षाओ जी हर्षाओ जी,
आया उत्सव मेरें बाबा का,
बधाई होवे जी।।4।।

बधाई होवे जी बधाई होवे जी,
आया उत्सव मेरे बाबा का,
बधाई होवे जी।।5।।

श्याम बाबा के उत्सव का आनंद हर भक्त को उनके चरणों में समर्पण और प्रेम की अनुभूति कराता है। उनकी महिमा अद्भुत और अनुपम है। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो खाटू में रंगों की बौछार है , रुत आगी रे बाबा जी से बोलन की ,और फागुन का मेला आया है, मुझे श्याम से मिलने जाना है जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में रम जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment