Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

पहली नजर में तेरा काम बनेगा

पहली नजर में तेरा काम बनेगा —यह भजन खाटू श्याम जी की अपार कृपा और भक्तों की अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। जब कोई भक्त सच्चे मन से बाबा श्याम का स्मरण करता है, तो उनकी पहली ही कृपा-दृष्टि में उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। बाबा श्याम की महिमा ऐसी है कि जो भी उन पर विश्वास रखता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। यह भजन हमें श्रद्धा, विश्वास और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Pehli Nazar Mein Tera Kaam Banega Lyrics

पहली नजर में तेरा काम बनेगा,
पूरी जिंदगी फिर इसका नाम जपेगा,
अंखियों के सच्चे मोती,
बस तू बहा दे,
क्यों हारा है बता दे,
क्यों हारा है बता दे,
पूरी होगी हर एक ख्वाहिश,
इसको सुना दे,
क्यों हारा है बता दे,
क्यों हारा है बता दे।।1।।

हर जख्मों की दवा,
बस इसके पास है,
उसको मिला है सब कुछ,
जिसे विश्वास है,
दिल में छुपा जो तेरे,
इस को दिखादे,
क्यों हारा है बता दे,
क्यों हारा है बता दे।।2।।

यूं ही नहीं कहता जग,
हारे का सहारा,
श्याम का ही मिला सहारा,
जिसने पुकार,
इसके दर पर आकर,
दुखड़े भुला दे,
क्यों हारा है बता दे,
क्यों हारा है बता दे।।3।।

पहली नजर में तेरा काम बनेगा,
पूरी जिंदगी फिर इसका नाम जपेगा,
अंखियों के सच्चे मोती,
बस तू बहा दे,
क्यों हारा है बता दे,
क्यों हारा है बता दे,
पूरी होगी हर एक ख्वाहिश,
इसको सुना दे,
क्यों हारा है बता दे,
क्यों हारा है बता दे।।4।।

खाटू वाले श्याम अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाते हैं। उनकी पहली नजर ही सारे दुखों का नाश करने वाली होती है। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होगी , बाबा सब कुछ देख रहा है घट घट की वो जाने ,और बुलावे म्हारो सांवरो जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम भक्ति में खो जाएं। जय श्री श्याम! ????????????

Leave a comment