हे गणनायक जय सुखदायक भजन लिरिक्स

गणपति बप्पा की महिमा अपार है। वे ही विघ्नहर्ता हैं, जो भक्तों के सभी संकटों को दूर कर सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। जब भी कोई शुभ कार्य आरंभ होता है, सबसे पहले गणपति जी का स्मरण किया जाता है। हे गणनायक जय सुखदायक भजन के माध्यम से हम उनकी असीम कृपा और मंगलमय स्वरूप का गुणगान कर रहे हैं। यह भजन आपके हृदय को भक्तिभाव से भर देगा और गणेश जी की कृपा का अनुभव कराएगा।

Hey Gannayak Jay Sukhadayak

हे गणनायक जय सुखदायक,
जय गणपति गणराज रे,
गणपति नमः गणपति नमः,
गणपति नमः गणपति नमः।1।

शंकर सुवन भवानी के नंदन,
गौरी पुत्र गणेश, गौरी पुत्र गणेश,
जो कोई मानव तुझको ध्यावे,
मिट जाए सब क्लेश,
विघ्नविनायक कष्टनिवारक,
हे गणपति गणराज रे,
गणपति नमः गणपति नमः,
गणपति नमः गणपति नमः।2।

लम्बोदर गजवदनविनायक,
मन में करो बसेरा, मन में करो बसेरा,
दर्शन पाकर तुम्हरा दाता,
हो जाए दूर अँधेरा,
ऐसी शक्ति दे दो मुझको,
जपते रहे तेरा नाम रे,
गणपति नमः गणपति नमः,
गणपति नमः गणपति नमः।3।

गौरी के तुम पुत्र कहाओ,
मूषक वाहन सवारी, मूषक वाहन सवारी,
भरी सभा में आज तू भगवन,
राखो लाज हमारी,
भक्तन के तुम हो रखवारे,
पुरे करो सब काम रे,
गणपति नमः गणपति नमः,
गणपति नमः गणपति नमः।4।

हे गणनायक जय सुखदायक,
जय गणपति गणराज रे,
गणपति नमः गणपति नमः,
गणपति नमः गणपति नमः।5।

गणपति बप्पा की कृपा जिसके ऊपर होती है, उसका जीवन मंगलमय बन जाता है। उनका स्मरण करने से विघ्न दूर होते हैं और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। इस भजन के माध्यम से आपने गणेश जी की महिमा को अनुभव किया होगा, अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो गणपति मेरे अंगना पधारो, भाव सुमन लेकर मैं बैठा गौरी सुत स्वीकार करो, गजानंद नमन करो स्वीकार और “गणपति की है ये कहानी गौरा ने मन में ठानी जैसे अन्य भजनों को भी अवश्य पढ़ें और बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a comment