भगवान गणेश जी की कृपा से हर घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। जब भक्त प्रेम से बप्पा को आमंत्रित करते हैं, तो वे अपने भक्तों के कष्ट हरकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं। भजन गणपति मोरे देवा, घर में पधारो में इसी प्रेम और श्रद्धा का भाव समाहित है। आइए, इस सुंदर भजन का आनंद लें और बप्पा को अपने घर में विराजमान होने के लिए बुलाएं।
Ganapati More Deva Ghar Me Padharo
गणपति मोरे देवा,
घर में पधारो,
घर में पधारो देवा,
घर में पधारो,
सिद्धिविनायक गणपति देवा,
घर में पधारो,
गणपति मेरे देवा,
घर में पधारो।1।
हे जग वंदन गौरी नंदन,
हम पानी तुम चंदन,
बड़ी श्रद्धा से हम सब मिलकर,
करते हैं तेरा वंदन,
रिद्धि सिद्धि संग लेके देवा,
घर में पधारो,
गणपति मेरे देवा,
घर में पधारो।2।
बैठने को सिंहासन बनाया,
फूलों से उसे सजाया,
अबीर गुलाल का तिलक लगाकर,
आनंदित मन हरसाया,
माता गौरा पिता शंकर के संग,
घर में पधारो,
गणपति मेरे देवा,
घर में पधारो।3।
मोदक लड्डू भोग लगाकर,
अपने शीश नमाऊ,
कृपा हम पर बरसा दो देवा,
तेरा आशीष मैं पाऊं,
करके मुस की सवारी,
गणपति जी पधारो,
गणपति मेरे देवा,
घर में पधारो।4।
गणपति मोरे देवा,
घर में पधारो,
घर में पधारो देवा,
घर में पधारो,
सिद्धिविनायक गणपति देवा,
घर में पधारो,
गणपति मेरे देवा,
घर में पधारो।5।
भगवान गणेश जी की महिमा अपार है, वे भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करने वाले और विघ्नों को हरने वाले देवता हैं। यदि यह भजन आपके हृदय को भक्तिरस से भर गया हो, तो गणपति के गुण गाते चलो, जय जय गणपति गजानंद तेरी जय होवे, गजानंद जी ने ल्यावो रे मनाय वारी जाऊं चरणन में और गौरी नंदन श्री गणेश विघ्न सब आन हरो देवा जैसे अन्य भक्तिमय भजनों को भी जरूर पढ़ें। गणपति बप्पा मोरया!

मैं रोहन पंडित, एक श्रद्धालु और हरिद्वार के एक शिव मंदिर में पुजारी हूँ। मैं भक्तों को आरती, मंत्र, चालीसा, स्तोत्र और भजनों की विस्तृत जानकारी अपने वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करता हूँ, साथ ही उन्हें पीडीएफ में उपलब्ध कराता हूँ। View Profile 🙏🚩