Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

पत राखो गौरी के लाल हम तेरी शरण आये लिरिक्स

पत राखो गौरी के लाल, हम तेरी शरण आए भजन भक्त की गहरी आस्था और समर्पण को दर्शाता है। यह भजन गणपति बप्पा के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है, जिसमें भक्त उनसे जीवन की कठिनाइयों को हरने और कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करता है। जब हम श्रद्धा से गणेश जी का स्मरण करते हैं, तो उनके आशीर्वाद से हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है और जीवन मंगलमय हो जाता है।

Pat Rakho Gauri Ke Lal Hum Teri Sharan Aaye

पत राखो गौरी के लाल,
हम तेरी शरण आये।1।

प्रथमे तुम्हे मनाए,
हे संग्राम विजेता,
पूजा करें तुम्हारी,
है देवन के देवा,
शीश झुकाऊं तुम्हे मनाऊ,
मैं तिलक लगाऊ भाल,
हम तेरी शरण आये,
पत राखों गौरी के लाल,
हम तेरी शरण आये।2।

शंकर पिता तुम्हारे,
शिव शंकर कैलाशी,
रिद्धि सिद्धि के स्वामी,
लंबोदर अविनाशी,
मंगल करदो कंठ में भरदो,
मेरे सुंदर सुर और ताल,
हम तेरी शरण आये,
पत राखों गौरी के लाल,
हम तेरी शरण आये।3।

संकट हर लो मेरे,
ए दुख हरने वाले,
झोली भर दो सबकी,
झोली भरने वाले,
जोश तुम्हारे आया द्वारे,
ले कर फूलो के हार,
हम तेरी शरण आये,
पत राखों गौरी के लाल,
हम तेरी शरण आये।4।

पत राखो गौरी के लाल,
हम तेरी शरण आये।5।

पत राखो गौरी के लाल, हम तेरी शरण आए भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि गणेश जी के चरणों में समर्पण करने से जीवन की सभी बाधाएँ दूर होती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। गणपति बप्पा की कृपा से हर संकट टल जाता है और भक्ति मार्ग में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यदि यह भजन आपके हृदय को भक्ति भाव से भर चुका है, तो गजानंद जी ने ल्यावो रे, मनाय वारी जाऊं चरणन में, जय गणेश जय मेरे देवा ,गौरी के लाला हो मेरे घर आ जाना और पहले गजानन तुमको नमन जैसे अन्य भजनों को भी करें और गणेश जी की कृपा प्राप्त करें। गणपति बप्पा मोरया!

Leave a comment