मनुष्य तू बडा महान है धरती की शान तू है

गुरु देव जी के गीत मानवता, कर्तव्य और आत्मबोध की प्रेरणा देते हैं। मनुष्य तू बड़ा महान है, धरती की शान तू है गीत हमें यह स्मरण कराता है कि मानव केवल एक जीव मात्र नहीं, बल्कि सृष्टि की सबसे श्रेष्ठ कृति है। यह हमें अपने कर्मों से धरती को सुंदर और पवित्र बनाने की सीख देता है, साथ ही यह भी याद दिलाता है कि हमारी महानता हमारे विचारों और कार्यों में निहित है।

Manushya Tu Bada Mahan Hai Dharati Ki Shan Tu Hai

मनुष्य तू बडा महान है,

धरती की शान तू है,
मनु की संतान,
तेरी मुठ्ठियों मे बंद तूफान है रे,
मनुष्य तू बडा महान है,
भूल मत मनुष्य,
तू बडा़ महान है।।1।।

तू जो चाहे पर्वत पहाडो को फोड दे,
तू जो चाहे नदियों के मुख को भी मोड दे,
तू जो चाहे पर्वत पहाडो को फोड दे,
तू जो चाहे नदियों के मुख को भी मोड दे,
तू जो चाहे माटी से अमृत निचोड़ दे,
तू जो चाहे धरती को अंबर से जोड दे,
अमर तेरे प्राण अमर तेरे प्राण,
मिला तुझको वरदान,
तेरी आत्मा मे स्वयं भगवान है,
तेरी आत्मा मे स्वयं भगवान है रे,
मनुष्य तु बड़ा महान है,
भूल मत तू बड़ा महान है।।2।।

नैनो मे ज्वाल तेरी गत मे भुचाल,
तेरी छाती मे छुपा महाकाल है,
नैनो मे ज्वाल तेरी गत मे भुचाल,
तेरी छाती मे छुपा महाकाल है,
पृथ्वी के लाल तेरी हिमगिरि सा भाग,
तेरी भ्रकुटी मे तांडव का ताल है,
निज को तू जान निज को तू जान,
जरा शक्ति पहचान,
तेरी वाणी में ओ तेरी वाणी मे,
युग का अहवान है रे,
मनुष्य तु बड़ा महान है,
भूल मत तू बड़ा महान है।।3।।

धरती सा भी तू है अग्नि सा भी,
तू जो चाहे काल को भी थाम ले,
धरती सा भी तू है अग्नि सा भी,
तू जो चाहे काल को भी थाम ले,
पापो का प्रलय रूके पशुता का शिश झुके,
तू जो चाहे हिम्मत से काम ले,
गुरू सा मतीमान गुरू सा मतीमान,
पवन सा गतीमान,
तेरी नभ से भी ऊंची उडान है,
ओ तेरी नब से भी ऊंची उडान है रे,
मनुष्य तु बड़ा महान है,
भूल मत तू बड़ा महान है।।4।।

धरती की शान तू है,
मनु की संतान,
तेरी मुठ्ठियों मे बंद तूफान है रे,
मनुष्य तु बडा महान है,
भूल मत मनुष्य,
तू बडा़ महान है।।5।।

गुरु देव जी के गीत हमें आत्मबोध और जीवन के सच्चे अर्थ को समझने की प्रेरणा देते हैं। मनुष्य तू बड़ा महान है, धरती की शान तू है गीत हर व्यक्ति को अपने भीतर छिपी दिव्यता को पहचानने और श्रेष्ठ कर्म करने की ओर प्रेरित करता है। यदि यह गीत आपको प्रेरणा देता है, तो Hind Desh Ke Nivasi Sabhi Jan Ek Hai, Udho Jawan Desh Ke Vasundhara Pukarati – Deshbhakti Geet, Teri Mitti Me Mil Jawa जैसे अन्य गीतों को भी पढ़ें और अपने जीवन को एक नई दिशा दें। ????✨

Leave a comment