Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरे घर राम आये है भजन लिरिक्स

मेरे घर राम आये हैं एक प्यारा और भावुक भजन है, जो भक्तों के दिलों में भगवान श्रीराम के प्रति आस्था और प्रेम को जागृत करता है। इस भजन में भक्त अपनी खुशी और आभार व्यक्त करता है क्योंकि उसकी जिंदगी में श्रीराम का आशीर्वाद और उपस्थिति है। इस भजन के माध्यम से राम की कृपा की महिमा और उनके साथ रहने का सुख व्यक्त होता है।

Mere Ghar Ram Aaye Hai Bhajan Lyrics

मेरी चौखट पे चलके आज,
चारों धाम आए है,
बजाओ ढोल स्वागत में,
मेरे घर राम आये है,
कथा शबरी की जैसे,
जुड़ गई मेरी कहानी से,
ना रोको आज धोने दो चरण,
आँखों के पानी से,
बहुत खुश है मेरे आंसू,
के प्रभु के काम आए है,
बजाओ ढोल स्वागत में,
मेरे घर राम आए है।1।

तुमको पा के क्या पाया है,
श्रष्टि के कण कण से पूछो,
तुमको खोने का दुःख क्या है,
कौशल्या के मन से पूछो,
द्वार मेरे ये अभागे,
आज इनके भाग जागे,
बड़ी लम्बी इन्तेज़ारी हुई,
रघुवर तुम्हारी तब,
आयी है सवारी,
संदेशे आज खुशियों के,
हमारे नाम आये है,
बजाओ ढोल स्वागत में,
मेरे घर राम आये है।2।

दर्शन पा के हे अवतारी,
धन्य हुए है नैन पुजारी,
जीवन नैया तुमने तारी,
मंगल भवन अमंगल हारी,
निर्धन का तुम धन हो राघव,
तुम ही रामायण हो राघव,
सब दुःख हरना अवध बिहारी,
मंगल भवन अमंगल हारी,
चरण की धुल लेलूँ मैं,
मेरे भगवन आये है,
बजाओ ढोल स्वागत में,
मेरे घर राम आए है।3।

मेरी चौखट पे चलके आज,
चारों धाम आए है,
बजाओ ढोल स्वागत में,
मेरे घर राम आये है,
मेरे घर राम आये है।4।

मेरे घर राम आये हैं भजन में जिस प्रकार श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद का अनुभव होता है, वह हमें राम लला जन्मे है थाल बजाओ और तर जाएगा ले नाम राम का भजन में भी महसूस होता है। इन भजनों में श्रीराम की महिमा और उनके नाम की शक्ति का महत्व बताया गया है। जैसे-जैसे हम राम के भजनों को गाते और सुनते हैं, हमारे जीवन में उनके आशीर्वाद का प्रभाव साफ दिखाई देता है। हर घर में राम का वास हो, यही हमारी प्रार्थना है। जय श्रीराम!

Leave a comment