क्यों करते हो तेरा मेरा, कोई ना साथ में जाएगा यह भजन हमें जीवन के सत्य से अवगत कराता है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जीवन में कोई भी किसी का स्थायी साथी नहीं होता। सब कुछ अस्थिर और परिवर्तनशील है, लेकिन श्रीराम के साथ ही हम सच्ची शांति और स्थिरता पा सकते हैं। इस भजन के माध्यम से यह संदेश मिलता है कि आत्मा की सच्ची शांति केवल श्रीराम की भक्ति में है।
Kyu Karte Ho Tera Mera Koi Na Sath Me Jayega
क्यों करते हो तेरा मेरा,
कोई ना साथ में जाएगा,
राम नाम भजले रे बन्दे,
अंत समय संग जाएगा।1।
पुण्य की गगरी खाली तेरी,
पापों की गठरी भर ली,
छोड़ के राम नाम को तूने,
रुपयों की माला है जप ली,
कर्म की लाठी होगी हाथ में,
सब कुछ यहीं रह जाएगा,
राम नाम भजले रे बन्दे,
अंत समय संग जाएगा।2।
मानव जीवन मिला तुझे,
व्यर्थ में इसको गंवाता है,
मोहमाया के जंगल में तू,
क्यों इतना भटकाता है,
अब भी वक्त सम्भल जा भैया,
बाद में तू पछताएगा,
राम नाम भजले रे बन्दे,
अंत समय संग जाएगा।3।
भाई बंधू कुटुंब कबीला,
सब में उलझे रहते हो,
राम नाम आधार जीवन का,
उससे दूर ही रहते हो,
साथ ना देगी जब काया,
कोई ना हाथ बढ़ाएगा,
राम नाम भजले रे बन्दे,
अंत समय संग जाएगा।4।
प्राण निकलने से पहले,
अपने हिसाब लगाएंगे,
मिलने ‘अर्चू’ कोई ना आता,
हिस्सा नाम कराएंगे,
अपना ही लूटेगा तुझको,
अपना आग लगाएगा,
राम नाम भजले रे बन्दे,
अंत समय संग जाएगा।5।
क्यों करते हो तेरा मेरा,
कोई ना साथ में जाएगा,
राम नाम भजले रे बन्दे,
अंत समय संग जाएगा।6।
इस भजन के माध्यम से हम यह समझते हैं कि क्यों करते हो तेरा मेरा का कोई अर्थ नहीं है जब हम श्रीराम के साथ होते हैं। राम के चरणों में सब भेदभाव और भटकाव समाप्त हो जाते हैं, जैसा कि तू राम भजन कर प्राणी और राम का नाम है प्यारा भजनों में भी दिखाया गया है। श्रीराम के नाम का जप ही हमें आत्मिक संतुलन और सच्ची शांति प्रदान करता है। सब कुछ अस्थायी है, लेकिन राम का साथ जीवनभर हमारे साथ रहता है। जय श्रीराम!

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile