Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जो राम नाम गुण गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है

जो राम नाम गुण गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है यह भजन हमें भगवान श्रीराम के दिव्य नाम की महिमा और उसकी शक्ति के बारे में बताता है। भजन के बोल में यह संदेश है कि जो व्यक्ति राम का नाम सच्चे हृदय से गाता है, उसका जीवन सुख, शांति, और समृद्धि से भर जाता है। इस भजन को गाने या सुनने से हम श्रीराम के साथ अपने संबंध को और मजबूत कर सकते हैं और उनके दिव्य आशीर्वाद का अनुभव कर सकते हैं।

Jo Ram Naam Gun Gata Hai Jivan Men Bada Sukh Pata Hai

जो राम नाम गुण गाता है,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।1।

कपड़े में दाग लग जाता है,
वो साबुन से धुल जाता है,
जब कुल में दाग लग जाता है,
उसे कोई छुड़ा नहीं पाता है,
जो राम नाम गुण गाता हैं,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।2।

जो सिर से साडी फिसल गई,
नारी उसे तुरंत सम्भाल रही,
जो नारी धर्म से फिसल गई,
उसे कोई बचा नहीं पाता है,
जो राम नाम गुण गाता हैं,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।3।

बेटा जो माँ से रुठ गया,
माता उसे तुरंत मनाती है,
जो माँ बेटे से रुठ गई,
उसे कोई मना नहीं पाता है,
जो राम नाम गुण गाता हैं,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।4।

माली ने बाग लगाया है,
डाली पर फूल खिलाया है,
जो पेड़ से डाली टुट गई,
उसे कोई लगा नहीं पाता है,
जो राम नाम गुण गाता हैं,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।5।

सच बोलना यहाँ पर धर्म मेरा,
नेकी पर चलना काम मेरा,
जो नेक राह अपनाता है,
वो परम पिता को पाता है,
जो राम नाम गुण गाता हैं,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।6।

जो राम नाम गुण गाता है,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।7।

जो राम नाम गुण गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है भजन हमें यह सिखाता है कि भगवान श्रीराम का नाम सभी दुखों का निवारण करता है और जीवन में अनंत सुख का मार्ग खोलता है। राम के नाम में अपार शक्ति है, जो किसी भी संकट या दुख को समाप्त कर देती है। जैसे राम राज ये आ गया भजन में कहा गया है, राम का राज हमारे जीवन को सुखमय और शांतिपूर्ण बना देता है। राम का नाम हमें मानसिक शांति और आंतरिक संतुष्टि का एहसास दिलाता है, जिससे हम हर परिस्थिति में खुश रह सकते हैं। जय श्रीराम!

Leave a comment