Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

अयोध्या राम की है वहाँ राम विराजेंगे

अयोध्या राम की है वहाँ राम विराजेंगे भजन में भक्त की अडिग श्रद्धा और विश्वास को दर्शाया गया है। इस भजन में अयोध्या के महत्व को उजागर करते हुए बताया गया है कि वहां भगवान श्रीराम का स्थायी वास है। यह भजन हमें यह याद दिलाता है कि राम का राज्य आ चुका है और अयोध्या में राम का राज बढ़ेगा, जहाँ उनका दिव्य अवतार रहेगा। यह भजन प्रभु श्रीराम के प्रति भक्तों की श्रद्धा और उनके रामराज्य के आभास की प्रतीक है।

Ayodhya Ram Ki Hai Vaha Ram Virajenge

अयोध्या राम की है,
वहाँ राम विराजेंगे,
हम भगवाधारी है,
बस राम ही गायेंगे,
मेरे राम के स्वागत में,
अयोध्या को सजायेंगे।1।

पलके भी बिछा दी है,
बड़ी राह निहारी है,
रघुवर चले आओ,
मेरे राम चले आओ,
फूल राहों मे बिछायेंगे,
मेरे राम के स्वागत में,
अयोध्या को सजायेंगे।2।

अयोध्या तुम्हारी है,
सियावर गद्दी तुम्हारी है,
मेरे राम तिलक करदूँ,
रघुवर मे तिलक करदूँ,
दिन त्रेता युग के आयेंगे,
मेरे राम के स्वागत में,
अयोध्या को सजायेंगे।3।

दिन हर्ष का आया है,
बड़े भाग्य से पाया है,
परमहंस पे कृपा तेरी,
बटोही पे कृपा तेरी,
बैकुंठ को पायेंगे,
मेरे राम के स्वागत में,
अयोध्या को सजायेंगे।4।

अयोध्या राम की है,
वहाँ राम विराजेंगे,
हम भगवाधारी है,
बस राम ही गायेंगे,
मेरे राम के स्वागत में,
अयोध्या को सजायेंगे।5।

अयोध्या राम की है वहाँ राम विराजेंगे भजन हमें यह संदेश देता है कि श्रीराम के राज्य का शुभारंभ अयोध्या से ही होगा। जैसे राम लला घर आए है मिलकर सारे दीप जलाओ और राम के थे राम के है हम राम के रहेंगे भजन में राम के राज्य और उनकी उपस्थिति को सम्मानित किया गया है, वैसे ही इस भजन में अयोध्या को राम के निवास स्थान के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह भजन हमें भगवान राम की महिमा का आभास कराता है और उनके राज्य की व्यापकता की उम्मीद दिलाता है। जय श्रीराम!

Leave a comment