राम लला का मंदिर भव्य बनाया है भजन श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण की खुशी और राम के प्रति भक्तों के प्रेम का प्रतीक है। यह भजन हमें श्रीराम के मंदिर के निर्माण के महत्व को समझाता है, जो न केवल अयोध्या बल्कि समस्त भारतवर्ष के लिए गर्व और श्रद्धा का विषय है। मंदिर के निर्माण का यह कार्य भक्तों की अटूट आस्था और समर्पण का फल है, और यह हर दिल में श्रीराम के प्रति प्रेम और भक्ति को और भी मजबूत करता है।
Ram Lala Ka Mandir Bhavya Banaya Hai
दोहा –
सजी फूल माला से,
सारी अयोध्या,
बरसों के बाद ये घडी आ रही है,
कार सेवको की,
दिन रात की मेहनत,
अवध में अवध के सरकार आ रहे है।
राम लला का मंदिर भव्य बनाया है,
अब तो घर घर में भगवा लहराया है,
आ गया देखो अवसर कितना प्यारा है,
हर हिंदू के मन को ये लुभाया है।1।
आया है परिणाम,
उनकी मेहनत का प्यारे,
राम भूमि के लिए है,
प्राण तक वारे,
है लहू बहता रहा,
पर छोड़ा ना विस्वास,
सत्य की विजय हुई,
लहराया भगवा आज,
कार सेवको ने मन में ये ठाना था,
कार सेवको ने मन में ये ठाना था,
श्री राम लला को मन्दिर में बिठाना था।2।
सरकारे तो बड़ी बनी,
पर कर ना पाए वो,
मोदी योगी ने किया कुछ वर्षो मे हे जो,
इतिहासो मे नाम इनका लिया जाएगा,
बच्चा बच्चा योगी मोदी ही तो गाएगा,
हिंदुओ के मन को ये बड़ा भाया है,
हिंदुओ के मन को ये बड़ा भाया है,
राम लला को मन्दिर में जो लाया है।3।
है अयोध्या सज रही,
दुल्हन के जैसे,
द्वार पर दीपक लगे है,
दिवाली के जैसे,
भारत सारा रोशनी से,
जगमगाया है,
राम भक्तो ने नया,
त्योहार मनाया है,
मन्दिर में अब राम लला आए है,
मन्दिर में अब राम लला आए है,
देख देख के सबके मन हर्षाए है।4।
रामलला का मंदिर भव्य बनाया है,
अब तो घर घर में भगवा लहराया है,
आ गया देखो अवसर कितना प्यारा है,
हर हिंदू के मन को ये लुभाया है।5।
राम लला का मंदिर भव्य बनाया है भजन से हम यह महसूस करते हैं कि श्रीराम का मंदिर केवल एक भवन नहीं, बल्कि यह हमारी आस्था, संकल्प और भक्ति का प्रतीक है। जैसे ही हम इस भजन को गाते हैं, हमें अन्य राम भजनों अवध में आए राम और राम लला घर आए है की याद आती है, जो राम के आगमन और उनके राज्य के शुभारंभ के संदेश को फैलाते हैं। इस मंदिर के साथ हमारी भक्ति और समर्पण और भी दृढ़ हो जाता है। जय श्रीराम!

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile