Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हिंदू जग जाओ भगवा लहराओ लिरिक्स

हिंदू जग जाओ भगवा लहराओ भजन का संदेश है कि हम सबको एकजुट होकर अपने धर्म और संस्कृति का पालन करना चाहिए। यह भजन न केवल हिन्दू समाज को जगाने का एक आह्वान है, बल्कि एकता, शक्ति, और समृद्धि की भावना भी उत्पन्न करता है। इस भजन के जरिए हम श्रीराम के विचारों और उनके द्वारा दिखाए गए आदर्शों को अपनाने की बात करते हैं।

Hindu Jaag Jao Bhagwa Laharao

हिंदू जग जाओ,
भगवा लहराओ,
हर घर में दीप जलाओ,
राम प्रभु घर आए है,
अवध में राम आए है,
राम प्रभु घर आए है,
अवध में राम आए है।1।

22 जनवरी का दिन,
अति शुभ आया है,
कलयुग में त्रेता युग,
ये दर्शाया है,
राम जी का कटा वनवास है,
अब तो अवध में ही वास है,
सब खुशियां मनाओ,
मंगल सब गाओ,
प्रभु राम को शीश झुकाओ,
राम प्रभु घर आए है,
अवध में राम आए है।2।

मंदिर की प्रतिष्ठा में,
हमें जाना है,
प्रभु राम का दर्शन,
हमको पाना है,
शुभ अवसर आया हाथ है,
राम जी की ये तो करामात है,
मत देर लगाओ,
टिकट कटवाओ,
क्यों व्यर्थ में समय गंवाओ,
राम प्रभु घर आए है,
अवध में राम आए है।3।

श्री राम दर सबको,
हाजिरी देनी है,
सरयू माही सबको,
डूबकी लेनी है,
तन मन का सब पाप हरे,
ऐसी राम जी कृपा करे,
दिल राम बसाओ,
धुन राम की गाओ,
प्रभु राम के सब हो जाओ,
राम प्रभु घर आए है,
अवध में राम आए है।4।

‘लखन चौधरी’,
प्रभु को शीश झुकावे है,
‘सुनीता स्वामी’ प्रभु का ही,
गुण गावे है,
राम से बढ़कर कोई नहीं,
सौ टक्का या बात सही,
प्रभु है हितकारी,
जारी महिमा है भारी,
सुनलो सब नर और नारी,
राम प्रभु घर आए है,
अवध में राम आए है।5।

हिंदू जग जाओ,
भगवा लहराओ,
हर घर में दीप जलाओ,
राम प्रभु घर आए है,
अवध में राम आए है,
राम प्रभु घर आए है,
अवध में राम आए है।6।

हिंदू जग जाओ भगवा लहराओ भजन में जैसे हिन्दू समाज को जागरूक होने और भगवा ध्वज फहराने की बात की गई है, वैसे ही हमें अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं को गर्व से स्वीकार करना चाहिए। जैसे राम का नाम है प्यारा लगाओ जय जयकारा और राम लला घर आए है जैसे भजनों में राम के आदर्शों की महिमा का बखान किया जाता है, वैसे ही इस भजन में हम हिन्दू धर्म की शक्ति और एकता का जश्न मनाते हैं। भगवा ध्वज को फहराकर हम अपने आदर्शों और संस्कृति की रक्षात्मक भावना को प्रकट करते हैं। जय श्रीराम!

Leave a comment