Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

सजा दो आज अयोध्या को मेरे प्रभु राम आए है

सजा दो आज अयोध्या को मेरे प्रभु राम आए है यह भजन प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने की ख़ुशियों का संदेश देता है। अयोध्या, जो कभी श्रीराम के वनवास के कारण सुनसान हो गई थी, आज प्रभु के आगमन से फिर से महक उठी है। भजन के इस सुंदर गीत में श्रद्धा और उल्लास के साथ हम महसूस करते हैं कि जैसे राम के बिना अयोध्या का अस्तित्व अधूरा था, वैसे ही राम के आगमन से हर दिल में नयी ऊर्जा और उल्लास का संचार हो गया है। यह भजन राम के भक्तों को उनके प्रेम और भक्ति में रंच मात्र भी कमी ना आने की प्रेरणा देता है।

Saja Do Aaj Ayodhya Ko Mere Prabhu Ram Aaye Hai

सजा दो आज अयोध्या को,
मेरे प्रभु राम आए है,
मेरे प्रभु राम आए है,
मेरे प्रभु राम आए है,
भव्य बड़ा स्वागत इनका हो,
मेरे प्रभु राम आए है,
सजादो आज अयोंध्या को,
मेरे प्रभु राम आए है।1।

स्वागतम होगा कुछ ऐसा,
हम तो पलकें बिछा देंगे,
जरा दीदार उनका हो,
मेरे प्रभु राम आए है,
सजादो आज अयोंध्या को,
मेरे प्रभु राम आए है।2।

जीत हुई है सनातन की,
सत्य सदा जिसको कहते है,
इसे साकार करने को,
मेरे प्रभु राम आए है,
सजादो आज अयोंध्या को,
मेरे प्रभु राम आए है।3।

राम के भक्तों की खातिर,
ये दिन है बड़े ही गौरव का,
ऐसा शुभ दिन सभी का हो,
मेरे प्रभु राम आए है,
सजादो आज अयोंध्या को,
मेरे प्रभु राम आए है।4।

शीश चरणों में रख दूंगा,
ये ‘फौजी सुरेश’ कहता है,
‘शर्मा ब्रदर्स’ के संग कह दो,
मेरे प्रभु राम आए है,
सजादो आज अयोंध्या को,
मेरे प्रभु राम आए है।5।

सजा दो आज अयोध्या को,
मेरे प्रभु राम आए है,
मेरे प्रभु राम आए है,
मेरे प्रभु राम आए है,
भव्य बड़ा स्वागत इनका हो,
मेरे प्रभु राम आए है,
सजादो आज अयोंध्या को,
मेरे प्रभु राम आए है।6।

सजा दो आज अयोध्या को मेरे प्रभु राम आए है भजन हमें यह संदेश देता है कि राम के आगमन से हर स्थान पवित्र हो जाता है। अयोध्या की गलियों में जब प्रभु राम आते हैं, तो सारी दुनिया उनका स्वागत करती है। उनकी महिमा का कोई अंत नहीं है। जैसे अयोध्या को सजाया गया, वैसे ही हमें भी अपने दिलों में प्रभु के चरणों को सजा कर रखना चाहिए। इस भजन के साथ, आप राम लला घर आए हैं मिलकर सारे दीप जलाओ, श्री राम राज अब आया है घर घर भगवा लहराया है, अवध में आए है श्री राम जैसे अन्य भजनों को भी सुन सकते हैं। जय श्रीराम!

Leave a comment