Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

दर्शन कर लो आए अयोध्या में राम

अयोध्या नगरी इस समय भक्तों की आस्था और आनंद से झूम रही है, क्योंकि स्वयं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पधार चुके हैं। दर्शन कर लो आए अयोध्या में राम भजन हमें यह संदेश देता है कि राम जी का दर्शन मात्र ही जीवन को धन्य कर देता है। भक्तों के हृदय में उमंग, उल्लास और भक्ति की लहर दौड़ रही है, क्योंकि वो क्षण आ गया है, जिसका वर्षों से इंतजार था। आइए, इस भजन के माध्यम से प्रभु श्री राम के पावन दर्शन का पुण्य अर्जित करें।

Darshan Karlo Aaye Ayodhya Me Ram

दर्शन कर लो,
आए अयोध्या में राम,
फूलों से इसे सजाओ,
कितना पावन है ये धाम,
दर्शन कर लों,
आए अयोध्या में राम।1।

पांच सौ वर्षों का ये संघर्ष था,
सभी के मन में दबा ये हर्ष था,
राम मंदिर की ये कहानी है,
कितने अपनों ने दी कुर्बानी है,
दर्शन कर लों,
आए अयोध्या में राम।2।

राम के जैसा कोई दूजा नहीं,
वो तो हर एक मन में समाए है,
तृप्त होकर के करो दर्शन सभी,
कितने वर्षों में ये क्षण आए है,
दर्शन कर लों,
आए अयोध्या में राम।3।

राम के संग में सीता माई है,
शत्रुघ्न लक्ष्मण भरत भाई है,
आज मंगल गीतों को गायेंगे,
इनकी भक्ति में डूब जाएंगे,
दर्शन कर लों,
आए अयोध्या में राम।4।

दर्शन कर लो,
आए अयोध्या में राम,
फूलों से इसे सजाओ,
कितना पावन है ये धाम,
दर्शन कर लों,
आए अयोध्या में राम।5।

राम जी का दर्शन जीवन को संवार देता है और हमें सच्चे आनंद का अनुभव कराता है। दर्शन कर लो आए अयोध्या में राम भजन में वही दिव्यता और श्रद्धा का भाव प्रकट होता है। राम भक्ति में और गहराई से डूबने के लिए सजी है अयोध्या नगरीया मेरे राम पधारे, अयोध्या बुला रही है, लहराया श्री राम का भगवा सारे हिंदुस्तान में, चलो अयोध्या बन गया मंदिर, राजतिलक अब होवेगा जैसे अन्य भजनों को भी करें और श्री राम की कृपा का अनुभव करें। ????????

Leave a comment