स्वागत में श्री राम के दिल अपना बिछाएंगे लिरिक्स

भगवान श्रीराम के आगमन का आनंद केवल अयोध्या वासियों ने ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भक्तों के हृदय ने अनुभव किया। जब प्रभु श्रीराम आते हैं, तो भक्त अपने दिलों को उनके स्वागत में बिछा देते हैं। स्वागत में श्री राम के दिल अपना बिछाएंगे यह भजन भक्तों की उसी श्रद्धा और प्रेम को प्रकट करता है। यह भजन हमें प्रभु राम के प्रति अपनी भक्ति को और गहरा करने की प्रेरणा देता है।

Swagat Me Shri Ram Ke Dil Apana Bichhayenge

स्वागत में श्री राम के,
दिल अपना बिछाएंगे,
हम अवधपुरी को दुल्हन,
हम अवधपुरी को दुल्हन,
जैसी सजाएंगे,
स्वागत मे श्रीराम के,
दिल अपना बिछाएंगे।1।

देख रहे थे जो सपना वो,
सपना अब साकार हुआ,
जहाँ जन्म था प्रभु राम का,
वहीँ मंदिर तैयार हुआ,
हम राम नाम का डंका,
हम राम नाम का डंका,
घर घर बजवाएंगे,
स्वागत मे श्रीराम के,
दिल अपना बिछाएंगे।2।

दशरथ नंदन अवध बिहारी,
श्रीराम जब आएँगे,
मन की कलियाँ खिल जाएंगी,
जब हम दर्शन पाएंगे,
हम एक घर में घी के,
हम एक घर में घी के,
दीपक जलवाएंगे,
स्वागत मे श्रीराम के,
दिल अपना बिछाएंगे।3।

ऐसा अजब नज़ारा होगा,
देखेगी दुनिया सारी,
इन अखियों की प्यास बुझेगी,
आएँगे जब धनुधारी,
खुशियां कैसी होती है,
खुशियां कैसी होती है,
सबको दिखलाएंगे,
स्वागत मे श्रीराम के,
दिल अपना बिछाएंगे।4।

नहीं ठिकाना रहा ख़ुशी का,
ना ही कोई होश है,
प्रभु राम की मस्ती में,
सारी दुनिया मदहोश है,
भारत में ‘राही’ फिर से,
भारत में ‘राही’ फिर से,
इतिहास बनाएँगे,
स्वागत मे श्रीराम के,
दिल अपना बिछाएंगे।5।

स्वागत में श्री राम के,
दिल अपना बिछाएंगे,
हम अवधपुरी को दुल्हन,
हम अवधपुरी को दुल्हन,
जैसी सजाएंगे,
स्वागत मे श्रीराम के,
दिल अपना बिछाएंगे।6।

श्रीराम का स्वागत केवल फूलों से नहीं, बल्कि सच्ची भक्ति और समर्पण से होता है। जब हम अपने मन, वचन और कर्म को प्रभु के चरणों में अर्पित करते हैं, तो हमारा जीवन धन्य हो जाता है। इसी तरह के और भी भजन जैसे श्री राम जय राम गाएंगे रंग भगवा लहराएंगे, अवध में धूम मची है भारी मेरे घर राम आए हैं, राम राज्य आया रे देखो और बन गया है अवध में राम दरबार को पढ़ें और श्रीराम की भक्ति में डूब जाएं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment