श्री राम अयोध्या आए है पैगाम खुशी का लाए है

जब श्रीराम अपने भक्तों के बीच आते हैं, तो हर दिशा में आनंद और उत्सव का माहौल बन जाता है। श्री राम अयोध्या आए हैं, पैगाम खुशी का लाए हैं यह भजन हमें उसी दिव्य क्षण की याद दिलाता है जब प्रभु राम अपने भक्तों को दर्शन देने अयोध्या लौटे। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि हर राम भक्त के हृदय की भावना है, जो उनके आगमन से आनंदित होता है और उनके स्वागत में भक्ति से सराबोर हो जाता है।

Shri Ram Ayodhya Aaye Hai Paigam Khushi Ka Laye Hai

श्री राम अयोध्या आए है,
पैगाम खुशी का लाए है,
कलयुग के वनवास को दे विश्राम,
आन पधारे अपने घर में राम।1।

अवधपुरी में बन गया मंदिर,
इस दुनिया से न्यारा,
राज सिंहासन पर बैठेगा,
राजा राम हमारा,
सदियों से कष्ट उठाए है,
शुभ घड़ी के दिन अब आए है,
पा लिया है सनातन ने मुकाम,
आन पधारे अपने घर में राम।2।

दीपों की माला से जगमग,
होगा भारत मेरा,
अमृत जैसा नाम राम का,
नाम से होता सवेरा,
हृदय में जिसने बसाए हैं,
जन्मों के पाप मिटाए हैं,
दर्शन करके मिलता है आराम,
आन पधारे अपने घर में राम।3।

केवट तारा शबरी तारी
तारी गौतम नारी,
आए हैं अब तारण वाले,
लेने सुध हमारी,
पापी सब मार गिराए है,
सज्जन सीने से लगाए है,
भक्तों को लिया हाथ पकड़ के थाम,
आन पधारे अपने घर में राम।4।

दास चरण का बनके गजेन्द्र,
लूट ले हीरे मोती,
भजन अमूल्य श्री राम का,
नूर चमकती ज्योति,
गुन राम के जिसने गाए हैं,
जो सीना फाड़ दिखाए हैं,
धड़कन में हनुमत की सीताराम,
आन पधारे अपने घर में राम।5।

श्री राम अयोध्या आए है,
पैगाम खुशी का लाए है,
कलयुग के वनवास को दे विश्राम,
आन पधारे अपने घर में राम।6।

भगवान राम का अयोध्या आगमन संपूर्ण सृष्टि के लिए आनंद का अवसर है। उनका हर भजन, हर स्मरण भक्तों को आध्यात्मिक सुख प्रदान करता है। ऐसे ही और भी राम भजनों जैसे “अवध में धूम मची है भारी मेरे घर राम आए हैं, अवध में बाज रही शहनाई, बन गया है अवध में राम दरबार और राम राज्य आया रे देखो को पढ़ें और श्रीराम की भक्ति में रम जाएं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment