अवध में धूम मची है भारी मेरे घर राम आए है

जब प्रभु श्रीराम किसी भक्त के घर आते हैं, तो वह स्थान वैकुंठ से कम नहीं लगता। अवध में धूम मची है भारी, मेरे घर राम आए हैं भजन इसी दिव्य क्षण की महिमा को प्रकट करता है। यह भजन हमें उस आनंद की अनुभूति कराता है, जब श्रीराम स्वयं हमारे जीवन में प्रवेश करते हैं और हर ओर भक्तिमय उल्लास फैल जाता है।

Avadh Me Dhoom Machi Hai Bhari Mere Ghar Ram Aaye Hai

अवध में धूम मची है भारी,
मेरे घर राम आए है,
राम आए है मेरे भगवान आए है,
अवध मे भारत में दुनिया में,
धुम मची है भारी,
मेरे घर राम आए है।1।

आज सजेगी दुल्हन जैसी,
नगरी अयोध्या की,
रघुकुल रोशन करने रघुवर,
राम आए है,
अवध मे धुम मची है भारी,
मेरे घर राम आए है।2।

जश्न मनेगा भारत वर्ष में,
जीत सनातन का,
लल्ला राम बनेंगे राजा,
राम राज्य आएगा,
अवध मे धुम मची है भारी,
मेरे घर राम आए है।3।

राम बिराजेंगे महलों में,
ले के सिया को साथ,
ले के सिया को साथ,
साथ में लखन वीर हनुमान,
अवध मे धुम मची है भारी,
मेरे घर राम आए है।4।

चारों दिशा में यश गूंजेगा,
मेरे प्रभु का आज,
जय जय अवधपुरी के राजा,
रामचंद्र की जय,
सियापति रामचंद्र की जय,
अवध मे धुम मची है भारी,
मेरे घर राम आए है।5।

अवध में धूम मची है भारी,
मेरे घर राम आए है,
राम आए है मेरे भगवान आए है,
अवध मे भारत में दुनिया में,
धुम मची है भारी,
मेरे घर राम आए है।6।

श्रीराम का आगमन मात्र अवध में ही नहीं, बल्कि हर भक्त के हृदय में आनंद की लहर दौड़ा देता है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि जब हम सच्चे मन से राम का स्मरण करते हैं, तो वे अवश्य हमारे जीवन में आते हैं। अगर यह भजन आपको अच्छा लगा, तो आप अवधपुरी में दीप जले हैं सिया संग मेरे राम चले हैं, लल्ला की बांटो रे बधाई, अवध में श्रीराम आए हैं, राम राज्य आया रे देखो, और बन गया है अवध में राम दरबार जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment