जब स्वयं प्रभु श्रीराम किसी के रक्षक बन जाएँ, तो फिर उसे संसार की कोई भी चिंता नहीं रह जाती। जिनके राम बने रखवारे भजन इसी दिव्य विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। यह भजन हमें यह एहसास कराता है कि जो भी श्रीराम की शरण में आ जाता है, उसका जीवन संवार जाता है और हर विपत्ति स्वतः ही टल जाती है। यह भजन श्रद्धालुओं के मन में अटूट विश्वास और समर्पण की भावना को जागृत करता है।
Jinke Ram Bane Rakhware
जिनके राम बने रखवारे,
जग के रूठे क्या होगा,
वो मरे न यम के मारे,
जिनके राम बनें रखवारे।1।
भरी सभा में देख कपट का,
शकुनी पासा डारे,
द्रुपद सुता की लाज बचाई,
खेच दुसाशन हारे,
जिनके राम बनें रखवारे।2।
अपने भगत की रक्षा कारण,
नरसिंह रूप अवतारे,
हिरण्यकश्यप के विदर विदारे,
दोनो हाथन मारे,
जिनके राम बनें रखवारे।3।
बनके सिला पड़ी बन माहीं,
नारी अहिल्या तारे,
चरण कमल की माया भारी,
ध्यान धरे भव तारे,
जिनके राम बनें रखवारे।4।
लंका ही संकट पड़ों विभीषण,
राम ही राम उचारे,
सबरी बन में रहे अकेली,
निर्भय राम सहारे,
जिनके राम बनें रखवारे।5।
जिनके राम बने रखवारे,
जग के रूठे क्या होगा,
वो मरे न यम के मारे,
जिनके राम बनें रखवारे।6।
श्रीराम की भक्ति में वह शक्ति है, जो हर संकट को दूर कर देती है और अपने भक्तों की रक्षा स्वयं प्रभु करते हैं। यह भजन इसी भक्ति की भावना को प्रकट करता है। यदि यह भजन आपके मन में भक्ति की ज्योत जला गया हो, तो आप राम जी के शरण में चले आइये, राम के थे राम के हैं हम राम के रहेंगे, रघुवर रघुवर तुमको मेरी लाज, और छोड़कर सारे पागलपन राम गुण गा ले मेरे मन जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile