Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम के थे राम के है हम राम के रहेंगे

सच्चा भक्त वही होता है जो अपने तन, मन और आत्मा से प्रभु श्रीराम को समर्पित हो जाता है। “राम के थे राम के हैं हम राम के रहेंगे” भजन इसी गहरी भक्ति और समर्पण को प्रकट करता है। जब हम श्रीराम की शरण में आ जाते हैं, तो हमारे जीवन का हर कण उन्हीं का हो जाता है। यह भजन हमें यह अहसास कराता है कि हम राम के बिना कुछ भी नहीं, और यही सच्ची भक्ति की पहचान है – जीवन का हर पल प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित करना।

Ram Ke The Ram Ke Hai Hum Ram Ke Rahenge

राम के थे राम के है,
हम राम के रहेंगे,
पहले कहते थे खुद से,
अब दुनिया से कहेंगे,
राम के थे राम के हैं,
हम राम के रहेंगे।1।

रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीताराम,
सनातन है धर्म हमारा,
सनातनी सब सच्चे है,
सेवा करना कर्म हमारा,
श्री राम के बच्चे है,
राम नाम की गंगा में बहेंगे,
राम के थे राम के हैं,
हम राम के रहेंगे।2।

रघुकुल रीत सदा चली आई,
प्राण जाए पर वचन न जाए,
भगवा रंग पहचान हमारी,
सूर्य अग्निसम भगवा धारी,
जितनी सूरत जग में देखी,
राम लला की सूरत प्यारी,
धर्म के मार्ग पे सब दुख सहेंगे,
राम के थे राम के हैं,
हम राम के रहेंगे।3।

राम के थे राम के है,
हम राम के रहेंगे,
पहले कहते थे खुद से,
अब दुनिया से कहेंगे,
राम के थे राम के हैं,
हम राम के रहेंगे।4।

राम भक्त का प्रेम अटूट होता है, और जब वह एक बार प्रभु श्रीराम को अपनाता है, तो जीवनभर उन्हीं का होकर रहता है। यह भजन हमें यह याद दिलाता है कि हमारा अस्तित्व, हमारा जीवन, सब कुछ प्रभु राम का ही है। यदि यह भजन आपके मन को भक्तिरस से भर गया हो, तो आप राम लला जब आएंगे खुल जाएंगे सोए भाग मेरे, राम जी के शरण में चले आइये, छोड़कर सारे पागलपन राम गुण गा ले मेरे मन, और राम मय हो गया पूरा देश जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment