मुझे भी बुला ले रामा अवध नगरिया

भक्तों के मन में हमेशा एक ही अभिलाषा रहती है – बस एक बार प्रभु श्रीराम के पावन धाम, अयोध्या के दर्शन हो जाएं। मुझे भी बुला ले रामा अवध नगरिया भजन इसी भावना को प्रकट करता है। यह भजन उस भक्त की पुकार है जो रामजी के दरबार में जाने को आतुर है, जहां उन्होंने बाल लीला रची, जहां सीता संग विवाह रचाया और जहां से वनवास को प्रस्थान किया। यह सिर्फ एक स्थान नहीं, बल्कि भक्तों की श्रद्धा और प्रेम का केंद्र है।

Mujhe Bhi Bula Le Rama Awadh Nagariya

मुझे भी बुला ले,
रामा अवध नगरिया,
मेरा तरसे है मन,
नाचूं हो के मगन,
मेरे रघुनंदन,
तेरी शरण,
मुझें भी बुला ले,
रामा अवध नगरिया।1।

जपत जपत के नाम तुम्हारा,
गाऊ मैं गुणगान हो,
जी चाहे आ जाऊ मैं उड़के,
अवधपुरी के धाम हो,
घूम घूम के मेला देखूं,
घूम घूम के मेला देखूं,
नाचूं नौ नौ ताल हो,
ढोल नगाड़े गूंजे,
कानों में मुरलिया,
मेरा तरसे है मन,
नाचूं हो के मगन,
मेरे रघुनंदन,
तेरी शरण,
मुझें भी बुला ले,
रामा अवध नगरिया।2।

सीताराम के दर्शन पाने,
पैदल चलके मैं आऊं,
जी मेरा चाहे राम मैं तुमको,
मन का हाल सुना जाऊं,
छूटे ना कभी प्रीत हमारी,
छूटे ना कभी प्रीत हमारी,
प्रीत की रीत निभा जाओ,
बड़ी ही कठिन ‘शानु’,
प्रेम डगरिया,
मेरा तरसे है मन,
नाचूं हो के मगन,
मेरे रघुनंदन,
तेरी शरण,
मुझें भी बुला ले,
रामा अवध नगरिया।3।

जब से तेरे रामा द्वार में आया,
आनंद ही आनंद हो,
तेरी रजा में राजी मैं रामा,
मन है मेरा रजामंद हो,
मौज उड़ाता तेरी दया से,
मौज उड़ाता तेरी दया से,
दिल में भरी है उमंग हो,
तेरा मेरा साथ रामा,
कभी नहीं छूटे,
मेरा तरसे है मन,
नाचूं हो के मगन,
मेरे रघुनंदन,
तेरी शरण,
मुझें भी बुला ले,
रामा अवध नगरिया।4।

मुझे भी बुला ले,
रामा अवध नगरिया,
मेरा तरसे है मन,
नाचूं हो के मगन,
मेरे रघुनंदन,
तेरी शरण,
मुझें भी बुला ले,
रामा अवध नगरिया।5।

अयोध्या केवल एक नगर नहीं, बल्कि राम भक्तों के हृदय का तीर्थस्थल है। जो एक बार यहां आ जाता है, वह भक्ति और श्रद्धा से भर जाता है। अगर आपको यह भजन पसंद आया हो और आपके मन में भी श्रीराम के धाम जाने की इच्छा प्रबल हो रही है, तो आप अयोध्या के राजा राम अयोध्या में आ गए, अवधपुरी में दीप जले है सिया संग मेरे राम चले है, लल्ला की बांटो रे बधाई अवध में श्रीराम आए हैं, और राम लला जब आएँगे खुल जायेंगे सोए भाग मेरे जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment