Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

शनि के उपाय: शनिदोष दूर करने के अचूक उपाय

शनि के उपाय के द्वारा हम शनि देव की अशुभ दृष्टि से अपने जीवन में आने वाली अनेक परेशानियों को दूर कर सकते है। जब किसी जातक की कुंडली में शनि दोष, साढ़े साती, ढैय्या या महादशा होती है, तो उसके जीवन में अनेक कठिनाइयाँ आ सकती हैं। लेकिन सही Shani Ke Upay को अपनाकर शनि देव की कृपा प्राप्त की जा सकती है। इस आर्टिकल में हम शनि के उपाय बताएंगे, जिससे आप शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं-

Shani Ke Upay का विस्तार वर्णन

शनि देव की कृपा को प्राप्त करने के लिए आप निचे दिए गए निम्नलिखित शनि देव के उपाय को अपना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं:

1- शनि मंत्रों का जाप करें

शनिदेव की कृपा पाने और उनकी शांति के लिए नियमित रूप से शनि मंत्रों का जाप करना बहुत प्रभावी होता है:

  • शनि बीज मंत्र – ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।
  • शनि गायत्री मंत्र – ॐ कृष्णांगाय विद्महे, रौद्ररूपाय धीमहि, तन्नो शनिः प्रचोदयात।
  • दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना भी बहुत शुभ होता है।

2- शनिदेव को तेल चढ़ाने का उपाय

  • शनिवार के दिन शनि देव को सरसों के तेल का अभिषेक करना शुभ माना जाता है।
  • काले तिल, सरसों का तेल और लोहे का दान करना चाहिए।
  • पीपल के पेड़ पर तेल चढ़ाकर सात बार परिक्रमा करें।
  • गरीबों और जरूरतमंदों को तेल का दान करें।

3- शनि दोष निवारण के लिए दान करें

दान करने से शनि ग्रह की अशुभता कम होती है। शनिवार के दिन ये चीजें दान करनी चाहिए:

  • काले तिल
  • सरसों का तेल
  • काली उड़द दाल
  • लोहे की वस्तुएं
  • काले कपड़े
  • जूते-चप्पल
  • जरूरतमंदों को भोजन कराएं

4- पीपल की पूजा करें

  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है।
  • पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
  • सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • ॐ शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

5- भगवान हनुमान की पूजा करें

  • शनि देव हनुमान जी के परम भक्त हैं। इसलिए हनुमान जी की पूजा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • हनुमान मंदिर में सिंदूर और चमेली के तेल का दान करें।
  • ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप करें।

6- शनि से जुड़े रत्न धारण करें

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की कृपा पाने के लिए कुछ खास रत्न धारण करने चाहिए।
  • नीलम (ब्लू सफायर) सबसे प्रभावी रत्न, लेकिन धारण करने से पहले कुंडली जांच करवानी चाहिए।

7- कौवे को भोजन कराएं

  • कौवा शनि देव का वाहन माना जाता है।
  • शनिवार को कौवे को रोटी और उड़द दाल खिलाना शुभ होता है।
  • इससे जीवन में आने वाली परेशानियां कम होती हैं।

8- शनि यंत्र की स्थापना करें

  • घर या पूजा स्थान में शनि यंत्र स्थापित करें।
  • इस यंत्र का रोज़ ध्यान करने से शनि दोष का निवारण होता है।

9- मांस-मदिरा और गलत कार्यों से बचें

  • शराब, मांसाहार और नशे से दूर रहें।
  • बुरे कर्म करने से शनि का कोप बढ़ता है।
  • सच बोलें और हमेशा धर्म के मार्ग पर चलें।

शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए Shani Ke Upay को अपनाना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप नियमित रूप से शनि मंत्र, दान, हनुमान जी की पूजा और सकारात्मक कर्म करते हैं, तो शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप शनि देव से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो आप शनि चालीसा, शनि स्तोत्र, शनि महादशा के उपाय, और शनि साढ़े साती के प्रभाव पर भी पढ़ सकते हैं।

FAQ

हां, शनिवार को व्रत रखना और इस दिन उड़द दाल, सरसों का तेल, और काले तिल का दान करना शनि दोष को कम करने में सहायक होता है।

सरसों का तेल, काले तिल, लोहे की वस्तुएं, काले कपड़े, जूते-चप्पल, और उड़द दाल का दान करने से शनि दोष शांत होता है।

हनुमान चालीसा का पाठ करने से और चमेली के तेल से हनुमान जी का अभिषेक करने से शनि दोष के कष्ट कम होते हैं।

शनिवार को लोहे की वस्तुएं, तेल, जूते-चप्पल, और काले रंग के कपड़े खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि ये चीजें शनि को प्रभावित कर सकती हैं।

Leave a comment