Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

सारे देवों में देव निराला मेरा श्याम धनी खाटू वाला

सारे देवों में देव निराला, मेरा श्याम धनी खाटू वाला—यह भजन खाटू श्याम जी की अनूठी महिमा और उनकी अलौकिक कृपा का बखान करता है। जब भक्त आस्था और प्रेम से बाबा श्याम को याद करता है, तो वे हर संकट से उबार लेते हैं। खाटू श्याम जी की महिमा ऐसी है कि उनके दरबार में जो भी सच्चे मन से जाता है, वह खाली हाथ नहीं लौटता। यह भजन भक्तों को श्याम धणी के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति की राह पर ले जाता है।

Sare Devo Me Dev Nirala Mera Shyam Dhani Khatu Wala

सारे देवों में देव निराला,
मेरा श्याम धनी खाटू वाला,
जय जय खाटू वाले,
जय जय बाबा श्याम,
जय जय खाटू वाले,
जय जय बाबा श्याम।1।

मन का अंधेरा दूर करे,
काम बनाए ये बिगड़े,
जीवन में करे उजियाला,
मेरा श्याम धनी खाटू वाला,
सारें देवो में देव निराला,
मेरा श्याम धनी खाटू वाला।2।

खाली झोली भरता है,
हर पल रक्षा करता है,
ये है भक्तों का रखवाला,
मेरा श्याम धनी खाटू वाला,
सारें देवो में देव निराला,
मेरा श्याम धनी खाटू वाला।3।

श्याम शरण जो आता है,
उसको श्याम निभाता है,
बनकर उसका प्रतिपाला,
मेरा श्याम धनी खाटू वाला,
सारें देवो में देव निराला,
मेरा श्याम धनी खाटू वाला।4।

‘बिन्नू’ श्याम रिझा ले तू,
अपना इसे बना ले तू,
खुल जाए करम का ताला,
मेरा श्याम धनी खाटू वाला,
सारें देवो में देव निराला,
मेरा श्याम धनी खाटू वाला।5।

सारे देवों में देव निराला,
मेरा श्याम धनी खाटू वाला,
जय जय खाटू वाले,
जय जय बाबा श्याम,
जय जय खाटू वाले,
जय जय बाबा श्याम।6।

खाटू वाले श्याम जी दीन-दुखियों के सहारे और भक्तों के भाग्यविधाता हैं। उनकी महिमा अपार है और उनका दरबार हर किसी के लिए खुला है। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो श्याम की सेवा मिले और कुछ मिले ना मिले, बुलावे म्हारो सांवरो, और बैठे बैठे खाटू में ओ सांवरे जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में खो जाएं। जय श्री श्याम! ????????????

Leave a comment