मेरे गिरधर मेरे मोहन मुझे तेरा सहारा है

मेरे गिरधर, मेरे मोहन, मुझे तेरा सहारा है—यह भजन पूर्ण विश्वास और भक्ति की भावना से भरा हुआ है। जब संसार की कठिनाइयाँ हमें घेर लेती हैं और कोई मार्ग नहीं दिखता, तब गिरधर गोपाल का सहारा ही सच्चा सहारा बनता है। यह भजन हर भक्त के मन में अटूट प्रेम और समर्पण की भावना जागृत करता है, जो कृष्ण भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देता है।

Mere Girdhar Mere Mohan Mujhe Tera Sahara Hai

मेरे गिरधर मेरे मोहन,
मुझे तेरा सहारा है,
तू हारे का सहारा है,
गरीबों का सहारा है।1।

तेरी ही याद में मोहन,
ये पल पल आंख रोई है,
ना दिन को चैन मिलता है,
ना एक भी पल ये सोई है,
दिखा दे अब दरस हमको,
ये दिल देता दुहाई है,
तू दानी है दयालु है,
यही हमने पुकारा है,
तू हारे का सहारा है,
गरीबों का सहारा है।2।

पड़ी मझधार में नैया,
के सूझे ना किनारा है,
भंवर में फस गई नैया,
के भटके बे सहारा है,
तू ही पतवार है मेरी,
तू ही मेरा किनारा है,
तू ही साहिल तू ही माझी,
तू ही मेरा किनारा है,
तू हारे का सहारा है,
गरीबों का सहारा है।3।

वक्त की गर्त ने हमको,
दबाया ही दबाया है,
मेरे उजड़े से गुलशन को,
श्याम तूने सजाया है,
लगा ले अब चरण हमको,
की दुनिया ने सताया है,
कहे सुरजीत बेदी ये,
की बाबा श्याम हमारा,
है तू हारे का सहारा है,
गरीबों का सहारा है।4।

मेरे गिरधर मेरे मोहन,
मुझे तेरा सहारा है,
तू हारे का सहारा है,
गरीबों का सहारा है।5।

श्री कृष्ण की भक्ति में जो डूब गया, उसे जीवन में किसी अन्य सहारे की आवश्यकता नहीं रहती। यह भजन हमें यही सिखाता है कि हमेशा कृष्ण का नाम जपो और उन पर विश्वास रखो। अगर यह भजन आपको पसंद आया, तो जय राधे कृष्ण राधे, मेरी तकदीर में क्या लिखा तू ही जाने मेरे सांवरे, और वो मुरली याद आती है जैसे भजनों को भी अवश्य करें और कृष्ण प्रेम में मग्न हो जाएं। हरे कृष्ण! ????????????

Leave a comment