झुका के नजरें प्रणाम कर लो, कि श्याम सरकार आ रहे हैं—यह भजन श्याम बाबा की भव्य उपस्थिति और उनकी दिव्यता को दर्शाता है। जब बाबा खाटू में अपने भक्तों पर कृपा बरसाने निकलते हैं, तो सारा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। उनके दर्शन मात्र से मन प्रसन्न हो जाता है, सारी चिंताएँ दूर हो जाती हैं और हृदय भक्ति से भर उठता है। इस भजन में श्याम सरकार के आगमन का सुंदर चित्रण किया गया है, मानो पूरी सृष्टि उनके स्वागत में सजीव हो उठी हो।
Jhuka Ke Nazre Pranam Kar Lo Ki Shayam Sarkar Aa Rahe Hai
झुका के नजरें प्रणाम कर लो,
की श्याम सरकार आ रहे है,
की जिनके दर से मिला है सबको,
लो वो ही तशरीफ़ ला रहे है।1।
हो ऐसा स्वागत ज़माना देखे,
कि आँखें भरके दीवाना देखे,
बजाओ ताली और ढोल ताशे,
हम गीत बाबा के गा रहे है,
झुका के नज़रे प्रणाम करलो,
की श्याम सरकार आ रहे है।2।
लीले पे बैठा और मुस्कुराया,
लीले ने पूछा तो ये बताया,
बड़ी देर से हिचकी आ रही है,
मेरे बेटे मुझको बुला रहे है,
झुका के नज़रे प्रणाम करलो,
की श्याम सरकार आ रहे है।3।
आया है कैसा हुजूम देखो,
सरकार के नाम की धूम देखो,
क्या भेंट रखूँ मैं इनके आगे,
जो मेरा खर्चा चला रहे है,
झुका के नज़रे प्रणाम करलो,
की श्याम सरकार आ रहे है।4।
वो मेरे मालिक मैं उनका नौकर,
रहूँगा बस मैं तो उनका होकर,
मैं इस जनम में ना खर्च पाऊँ,
वो मुझपे इतना लुटा रहे है,
झुका के नज़रे प्रणाम करलो,
की श्याम सरकार आ रहे है।5।
ये ‘राज’ कैसा असर हुआ है,
खाटू का जबसे सफ़र हुआ है,
मैं मैं नहीं हूँ वो हो गया हूँ,
वही रगों में समा रहे है,
झुका के नज़रे प्रणाम करलो,
की श्याम सरकार आ रहे है।6।
झुका के नजरें प्रणाम कर लो,
की श्याम सरकार आ रहे है,
की जिनके दर से मिला है सबको,
लो वो ही तशरीफ़ ला रहे है।7।
श्याम बाबा के चरणों में सिर झुकाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है और हर दुख दूर हो जाता है। जो भी श्रद्धा से उन्हें प्रणाम करता है, वह उनकी कृपा का पात्र बन जाता है। अगर आपको यह भजन प्रिय लगा, तो तेरे दरबार आए हैं जहाँ से हार आए हैं, बाबा सब कुछ देख रहा है घट घट की वो जाने, और श्याम की सेवा मिले और कुछ मिले ना मिले जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में लीन हो जाएं। जय श्री श्याम! ????????????