Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

खाटू का राजा एक तरफ

खाटू का राजा एक तरफ —यह भजन श्याम प्रभु की महिमा और उनकी अपार शक्ति को दर्शाता है। जब खाटू नरेश की कृपा होती है, तो दुनिया की सारी ताकतें एक तरफ और श्याम का प्रेम एक तरफ हो जाता है। यह भजन हर भक्त के उस विश्वास को प्रकट करता है कि श्याम के दरबार में आकर हर दुख, हर चिंता मिट जाती है।

Khatu Ka Raja Ek Taraf

खाटू का राजा एक तरफ,

सब सहारे एक तरफ है,
ये सहारा एक तरफ,
सारे राजा एक तरफ है,
खाटु का राजा एक तरफ।1।

डर नहीं मुझको किसी भी,
सरफिरे तूफान का,
सारी बलाएं एक तरफ है,
तेरी दुआएं एक तरफ,
सारे राजा एक तरफ है,
खाटु का राजा एक तरफ।2।

लेना देना क्या है तुमसे,
तुम तो दिल की धड़कन हो,
सारी माया एक तरफ,
तेरा साया एक तरफ है,
सारे राजा एक तरफ है,
खाटु का राजा एक तरफ।3।

सब सहारे एक तरफ है,
ये सहारा एक तरफ,
सारे राजा एक तरफ है,
खाटू का राजा एक तरफ।4।

श्याम बाबा सिर्फ एक राजा ही नहीं, बल्कि भक्तों के सच्चे सहायक और संकटमोचक भी हैं। जब भक्त उनका नाम लेता है, तो हर परेशानी खुद-ब-खुद दूर हो जाती है। यदि यह भजन आपके हृदय को छू गया, तो तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होंगी, जिसको मेरे बाबा श्याम का दीदार हो जाए, और बुलावे म्हारो सांवरो जैसे भजनों को भी जरूर पढ़ें और भक्ति में लीन हो जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment