मैंने गाड़ी पे खाटू वाला श्याम लिख दिया —यह भजन भक्त की अटूट श्रद्धा और समर्पण को दर्शाता है। जब मन में श्याम नाम की धुन बस जाती है, तो हम हर जगह, हर चीज़ में उनके नाम की छाप छोड़ना चाहते हैं। यह भजन श्याम प्रेमियों की उसी भावना को व्यक्त करता है, जब वे अपने वाहन, घर, या जीवन के हर कोने में श्याम नाम अंकित कर देते हैं।
Maine Gadi Pe Khatu Wala Shyam Likh Diya
वो हारे का सहारा है,
सरेआम लिख दिया,
मैंने गाड़ी पे,
खाटू वाला श्याम लिख दिया,
खुद को खाटू वाले का,
गुलाम लिख दिया,
मैंने गाडी पे,
खाटू वाला श्याम लिख दिया।1।
डैशबोर्ड पर बाबा की,
सुंदर तस्वीर लगाई है,
मोर पंख और फूलों से,
वह हमने खूब सजाई है,
बैक व्यू मिरर पे,
मालिक का नाम लिख दिया,
मैंने गाडी पे,
खाटू वाला श्याम लिख दिया।2।
ओम श्री श्याम देवाय नमः,
संग तीन बाण बनवाए है,
गाडी के पिछले शीशे पर,
बड़े-बड़े लिखवाए है,
जो सबको पार लगाए,
मंत्र महा लिख दिया,
मैंने गाडी पे,
खाटू वाला श्याम लिख दिया।3।
हर ग्यारस पे गाड़ी ये,
बाबा के दर पर जाती है,
“राजू” से “उत्तम” भक्तों को,
खाटू धाम पहुंचाती है,
हर शाम दीवाने के लिए,
पैगाम लिख दिया,
मैंने गाडी पे,
खाटू वाला श्याम लिख दिया।4।
वो हारे का सहारा है,
सरेआम लिख दिया,
मैंने गाड़ी पे,
खाटू वाला श्याम लिख दिया,
खुद को खाटू वाले का,
गुलाम लिख दिया,
मैंने गाडी पे,
खाटू वाला श्याम लिख दिया।5।
श्याम प्रभु का नाम हर संकट को टालने वाला और जीवन की राह आसान बनाने वाला है। जब हम उन्हें अपना सहारा बना लेते हैं, तो हर सफर मंगलमय हो जाता है। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो बैठे बैठे खाटू में ओ सांवरे, बुलावे म्हारो सांवरो, और तेरा प्रेमी बाबा तुझे बुलाए आजा सांवरिया जैसे भजनों को भी अवश्य पढ़ें और श्याम प्रेम में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????