Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मुझे तुम याद आए श्याम भजन लिरिक्स

मुझे तुम याद आए श्याम —यह भजन भक्त और श्याम प्रभु के बीच के प्रेम और विरह को दर्शाता है। जब भी मन उदास होता है, जीवन में कोई कठिनाई आती है, या मन शांति की तलाश करता है, तो श्याम प्रभु की याद ही सबसे बड़ा सहारा बनती है। यह भजन हर भक्त की उसी भावना को शब्दों में पिरोता है, जब वह श्याम के बिना खुद को अधूरा महसूस करता है।

Mujhe Tum Yaad Aaye Shyam Bhajan Lyrics

जब जब नसीब रूठा,
बादल ग़मों के छाए,
मुझे तुम याद आए,
मुझें तुम याद आए,
ऐसे में दुख का साथी,
जब एक भी ना पाए,
मुझें तुम याद आए,
मुझें तुम याद आए।1।

सारे जहां का मालिक,
परवरदीगार तू है,
इस मतलबी जहां में,
यारो का यार तू है,
मेरी बेबसी के ऊपर,
जब लोग मुस्कुराए,
मुझें तुम याद आए।2।

सुख की नहीं थी चिंता,
दुख में ही जी रहा था,
आंसू मिले जो मुझ को,
हस हस की पी रहा था,
जब सुख के यार सारे,
दुख में हुए पराए,
मुझें तुम याद आए।3।

तेरी रहमतों पे मुझ को,
बड़ा नाज श्याम बाबा,
तूने मुश्किलों में रखी,
मेरी लाज श्याम बाबा,
‘गजेसिंह’ के भजन जब,
इस ‘राज’ ने सुनाए,
मुझें तुम याद आए।4।

जब जब नसीब रूठा,
बादल ग़मों के छाए,
मुझे तुम याद आए,
मुझें तुम याद आए,
ऐसे में दुख का साथी,
जब एक भी ना पाए,
मुझें तुम याद आए,
मुझें तुम याद आए।5।

श्याम का प्रेम हर भक्त के हृदय में गहराई तक समाया होता है। जब भी हम उन्हें पुकारते हैं, वे हमारे दुखों को हरने के लिए अवश्य आते हैं। अगर यह भजन आपके मन को छू गया, तो दिल का सुनाऊँ किसे हाल मेरे सांवरे, जिसको मेरे बाबा श्याम का दीदार हो जाए, और तेरा प्रेमी बाबा तुझे बुलाए आजा सांवरिया जैसे भजनों को भी जरूर पढ़ें और भक्ति में खो जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment