Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

इनको रिझा ले तू कृपा को पाले तू

इनको रिझा ले तू कृपा को पाले तू —यह भजन हर भक्त के लिए एक सुंदर संदेश देता है कि यदि हम श्याम प्रभु को सच्चे मन से रिझा लें, तो उनकी कृपा हमें जीवन के हर मोड़ पर संबल देती है। बाबा श्याम अपने प्रेमियों पर कभी अन्याय नहीं होने देते, उनके चरणों में समर्पण करने वाले को वे कभी खाली हाथ नहीं लौटाते। यह भजन हमें भक्ति, श्रद्धा और विश्वास के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Inako Rijha Le Tu Kripa Ko Pale Tu

इनको रिझा ले तू,
कृपा को पाले तू,
दिल में जो भी है,
कह दे इनको आज तू,
क्यों तू छुपाता है,
क्या कुछ तू चाहता है,
सब कुछ मांगले,
बन जा इनका ही दास तू।1।

मेरे दिल की बंधी जो डोर,
तेरे दिल से सांवरे,
टूटे कभी नहीं भले ही,
टूटे सारे ख्वाब रे,
कभी दूर ना में तुमसे रहूं,
तन्हाइयां ये कैसे सहू,
जज्बात दिल के सारे तुमसे कहूं,
देखी तेरी जो श्याम अदा,
ये दिल हुआ है तुम पे फिदा,
करना नहीं कभी तू खुद से जुदा।2।

इनको रिझा ले तू,
कृपा को पाले तू,
दिल में जो भी है,
कह दे इनको आज तू,
क्यों तू छुपाता है,
क्या कुछ तू चाहता है,
सब कुछ मांगले,
बन जा इनका ही दास तू।3।

श्याम की कृपा हर भक्त के जीवन को संवारने वाली होती है। जो उन्हें सच्चे मन से पुकारता है, बाबा उसकी झोली अपनी दया और प्रेम से भर देते हैं। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो मेरी तकदीर में क्या लिखा तू ही जाने मेरे सांवरे, जिसको मेरे बाबा श्याम का दीदार हो जाए, और मुझे नाथ अब सम्भालो जैसे भजनों को भी अवश्य पढ़ें और श्याम प्रेम में खो जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment