Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरा प्रेमी बाबा तुझे बुलाए आजा सांवरिया

तेरा प्रेमी बाबा तुझे बुलाए, आजा सांवरिया —यह भजन भक्त की उस गहरी पुकार को दर्शाता है, जो प्रेम और भक्ति से ओतप्रोत होती है। जब दिल व्याकुल होता है और आत्मा श्याम बाबा के दर्शन को तरसती है, तब हर भक्त इसी तरह बाबा को बुलाता है, ताकि वे कृपा कर प्रेम से अपने भक्तों को दर्शन दें। यह भजन हमारी भक्ति को और प्रगाढ़ करता है और हमें श्याम नाम के मधुर रस में सराबोर कर देता है।

Tera Premi Baba Tujhe Bulaye Aaja Sawariya

तेरा प्रेमी बाबा तुझे बुलाए,
आजा सांवरिया,
आस तुम्हारी है,
रो रो कर बाबा नीर बहाए,
आजा सांवरिया,
आस तुम्हारी है।।1।

रो रो के ये अंखिया,
तुझे रोज बुलाती है,
तेरे नाम के आंसू,
हर रोज बहाती है,
एक बार तो aआके आंसू मेरे,
पोंछो सांवरिया,
आस तुम्हारी है।2।

कहीं टूट ना जाए,
विश्वास ये जितना,
क्यों ले रहा बाबा,
मेरा इम्तिहान इतना,
एक बार तो आके भरोसा मेरा,
रख लो सांवरिया,
आस तुम्हारी है।3।

उम्मीद है बाबा,
तू जल्दी आएगा,
मेरे बहते अश्कों को,
तू देख ना पाएगा,
तू भी तो प्रेम करे प्रेमी से,
जानते बाबा,
आस तुम्हारी है।4।

तेरा प्रेमी बाबा तुझे बुलाए,
आजा सांवरिया,
आस तुम्हारी है,
रो रो कर बाबा नीर बहाए,
आजा सांवरिया,
आस तुम्हारी है।5।

श्याम बाबा हमेशा अपने प्रेमियों की पुकार सुनते हैं और उन्हें अपने दिव्य आशीर्वाद से कृतार्थ करते हैं। यह भजन हमें समर्पण और प्रेम की भावना से श्याम भक्ति में रमने का संदेश देता है। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो बुलावे म्हारो सांवरो, आ जाओ ना तुझे निहारे मेरे सांवरिया, और श्याम धणी को आयो रे बुलावो जैसे भजनों को भी अवश्य पढ़ें और श्याम प्रेम में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment